AFMS Recruitment 2026: NEET देने वालों को सेना में ऑफिसर बनने का मौका! 30+ पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
AFMS Recruitment 2026: आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस में क्या आप भी जानना चाहते हैं? कैसे और कहां से आप आवेदन कर सकते हैं? आइए आर्मी में मेडिकल ऑफिसर बनने की प्रक्रिया जानते हैं.
AFMS Recruitment 2026: क्या आप भी सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं लेकिन मेडिकल या डेंटल क्षेत्र से जुड़े हैं? तो आपके लिए ये एक बेहतरीन मौका है. आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस (AFMS) ने थल सेना, नौसेना और वायुसेना के अस्पतालों में अफसरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इसके तहत आर्म्ड फोर्सेस डेंटल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) 2026 के लिए योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं.
NEET परीक्षा में शामिल हो चुके अभ्यर्थियों को बिना किसी अलग लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर अफसर बनने का मौका मिलेगा. आइए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
- ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) के मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से एमडीएस या बीडीएस की पढ़ाई की हो और 55% अंक से पास हुए हो, वो आवेदन कर सकते हैं.
- इसके अलावा उम्मीदवार के लिए जरूरी है कि उन्होंने 1 साल की रोटेटरी इंटर्नशिप भी की हो. साथ में डीसीआई या स्टेट डेंटल काउंसिल का मान्यता प्राप्त डेंटल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हो.
- इस साल 21 मई को आयोजित बीडीएस या एमडीएस की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड भी आवेदन के लिए जरूरी होगा.
- आवेदक की अधिकतम उम्र 45 साल तक हो सकती है. आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2026 तक की जाएगी.
कहां से कर सकते हैं आवेदन?
AFMS की आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है. योग्य उम्मीदवार भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों का इलाज करने के लिए सैन्य अस्पतालों में मेडिकल या डेंटल ऑफिसर का पद हासिल कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत मुख्य रूप से सेना के डेंटल कोर में रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले AFMS की ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन शो होगा, उस पर क्लिक करें.
- आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपना लें.
- सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन पत्र में मांगी जा रही जानकारी दर्ज करें.
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर की स्कैन कॉपी समेत अन्य डॉक्यूमेंट को अपलोड करें.
- फॉर्म जमा करने के बाद उसके कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.
ये भी पढ़ें- सैनिक स्कूल भर्ती 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका, 50 साल की उम्र भी नहीं बनेगी दीवार!