भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /DNA न्यूज़
  • /तीन पीढ़ियों तक सत्ता भोगने के बाद भी 'दिल्ली से इंसाफ नहीं' की रट क्यों? PoK का 'विलेन' फारूक अब्दुल्ला का 'हीरो' कैसे बना

तीन पीढ़ियों तक सत्ता भोगने के बाद भी 'दिल्ली से इंसाफ नहीं' की रट क्यों? PoK का 'विलेन' फारूक अब्दुल्ला का 'हीरो' कैसे बना

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर भारत विरोधी भड़काऊ बयान दिया है. पाकिस्तान की तारीफ करते हुए फारूक ने कहा कि वह कश्मीर को बचा रहा है वरना भारत से तो इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है.

Edited ByDevinder Kumar
Published: Oct 24, 2026, 11:25 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 11:29 PM IST
joinshare
तीन पीढ़ियों तक सत्ता भोगने के बाद भी 'दिल्ली से इंसाफ नहीं' की रट क्यों? PoK का 'विलेन' फारूक अब्दुल्ला का 'हीरो' कैसे बना
Image Credit: फारूक अब्दुल्ला ने फिर दिखाया पाकिस्तान प्रेम

About the Author

    Devinder Kumar

    Devinder Kumar

    अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    2

    8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला

    3

    JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

    4

    कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

    5

    शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    ईरान के लोग अपने मुल्क, अपनी मिट्टी की हिफाजत के लिए तैयार हैं. ईरान की आवाम एकजुट होकर कहती है कि अमेरिका उसका दुश्मन है. लेकिन हमारे देश में ऐसे भी नेता हैं जो दुश्मन देश को ही अपना गॉडफादर मानते हैं. जो कहते हैं कि उनका वजूद पाकिस्तान की वजह से है. जो उस पाकिस्तान को कश्मीरियों का रक्षक बताते हैं, जो अपने कब्जे वाले हमारे कश्मीर में आमलोगों पर जुल्म ढाता है. उन पर हर दिन अत्याचार करता है. PoK में रोटी मांगने पर कश्मीरियों को पाकिस्तानी फौज गोली मारती है. सोचिए, ऐसे अत्याचारी मुल्क को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कश्मीरियों का रक्षक बताते हैं.

    फारूक अब्दुल्ला ने फिर दिया भारत विरोधी बयान

    फारूक अब्दुल्ला का ये बयान भड़काऊ होने के साथ ही भारत विरोधी भी है. ये एक तरह की वैचारिक साजिश है. बारामूला से दिल्ली तक कश्मीर के नाम पर भावनाओं को भड़काने की व्यापक साजिश फिर से हो रही है. दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की दीवारों पर कश्मीर से जुड़े विवादित नारे लिखे गए थे. अभी ये विवाद थमा भी नहीं है कि अब कश्मीरियों की भावनाओं को शब्दों की आंच पर उबालने का प्रपंच हो रहा है.

    फारूक ने PAK को 'गॉडफादर' मान लिया? अब्दुल्ला के लिए पाकिस्तान ही 'रक्षक' है? कश्मीरी पाकिस्तान की वजह से बचे- फारूक https://t.co/RP73RiqeZW

    — Zee News (@ZeeNews) October 24, 2026

    इस प्रपंच का चेहरा बने हैं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला. उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या वो जम्मू-कश्मीर में शांति और अमन चैन से बेचैन हैं. फारूक अब्दुल्ला बारामूला में अपनी पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे थे. सूबे में उनकी पार्टी की सरकार है. उनके बेटे उमर अब्दुल्ला खुद जम्मू-कश्मीर के सीएम हैं.

    कश्मीरियों की भावनाओं को भड़काने का पुराना नुस्खा

    फारूक अब्दुल्ला जब बारामूला पहुंचे तो सामने कार्यकर्ता बैठे थे. चर्चा विकास कार्यों और सरकार के कामकाज पर होनी चाहिए थी. लेकिन इस मोर्चे पर बताने के लिए शायद फारूक अब्दुल्ला के पास कुछ नहीं था. तो उन्होंने फिर वही कश्मीरियों की भावनाओं को भड़काने का पुराना नुस्खा पकड़ लिया.

    फारूक अब्दुल्ला के शब्द-शब्द में भारत विरोधी विद्वेष भरा है. सोचिए जिस भारत में चुनाव जीतकर वो तीन बार सीएम बने.  पिता शेख अब्दुल्ला दो बार मुख्यमंत्री बने और बेटे उमर अब्दुल्ला दो बार मुख्यमंत्री बने हैं. वे फारूक अब्दुल्ला कह रहे हैं उस भारत में इंसाफ की उम्मीद नहीं है.

    परिवारवाद पर जनता की बेरुखी से बढ़ी बौखलाहट

    एक परिवार की तीन पीढ़िया सत्ता के शीर्ष पर रहीं. लेकिन फारूक साहब कह रहे हैं दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं. शायद फारूक अब्दुल्ला के शब्दकोष में इंसाफ का अर्थ अपनी मनमानी, निर्बाध पारिवारिक सत्ता और अपना अधिकतम हित है. इसलिए अब उन्हें परिवारवाद पर जनता की बेरुखी काफी खल रही है, जो उनके बयानों में बार-बार नजर आ रही है.
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    DNA