भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /DNA न्यूज़
  • /सऊदी अरब के खिलाफ AI वॉर: हूती लड़ाकों ने क्लॉड AI को बनाया मिसाइल गाइडेंस का जरिया, एंथ्रोपिक की रिपोर्ट से हड़कंप

सऊदी अरब के खिलाफ AI वॉर: हूती लड़ाकों ने क्लॉड AI को बनाया मिसाइल गाइडेंस का जरिया, एंथ्रोपिक की रिपोर्ट से हड़कंप

हूती विद्रोहियों ने एंथ्रोपिक के क्लॉड AI को चकमा देकर मिसाइल और रॉकेट बनाने की जरूरी तकनीकी जानकारी हासिल कर ली है. टेस्टिंग फेल होने पर जब उन्होंने AI से वजह पूछी तब यह सुरक्षा चूक पकड़ी गई, जिससे अब युद्ध में AI के खतरनाक इस्तेमाल को लेकर दुनिया भर में हड़कंप मच गया है.

Written ByBhoopendra Rai
Published: Oct 14, 2026, 10:59 PM IST|Updated: Oct 14, 2026, 11:03 PM IST
joinshare
सऊदी अरब के खिलाफ AI वॉर: हूती लड़ाकों ने क्लॉड AI को बनाया मिसाइल गाइडेंस का जरिया, एंथ्रोपिक की रिपोर्ट से हड़कंप
Image Credit: DNA

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

सऊदी अरब और कट्टरपंथी संगठन हूती के बीच जंग और खतरनाक हो गई है. दोनों तरफ से हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और दुनिया पर इसका असर पड़ना भी शुरू हो गया है. आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि यह युद्ध भारत समेत पूरे विश्व के लिए कितना बड़ा संकट बनने वाला है, लेकिन उससे पहले हम उस खतरे को डिकोड करेंगे, जो सिर्फ सऊदी के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए बहुत बड़ा संकट बन गया है. यह संकट AI है. हूती अब AI की मदद से सऊदी पर हमले कर रहा है.

आज आपको जानना चाहिए कि एंथ्रोपिक जैसी टॉप AI कंपनी का सिस्टम हूती ने कैसे इस्तेमाल कर लिया? और इस कदम से हूती कैसे अपने सैकड़ों लड़ाकों को गंवाने के बाद भी सऊदी पर भारी पड़ रहा है?

एंथ्रोपिक की आंतरिक रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

दुनिया की प्रसिद्ध AI कंपनी एंथ्रोपिक ने हाल ही में एक आंतरिक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यमन स्थित एक हथियारबंद गुट ने एंथ्रोपिक के क्लॉड AI टूल का इस्तेमाल किया था. AI टूल के जरिए इस गुट ने लंबी दूरी के रॉकेट, मिसाइलों की दिशा तय करने वाला सिस्टम और हाइपरसोनिक मिसाइल की तकनीक हासिल करने की कोशिश की. रिपोर्ट में कहा गया है कि यमन स्थित इस गुट ने फोन के जरिए मिसाइल को कंट्रोल करने वाली तकनीक के बारे में पता लगाया. इसके साथ, विस्फोटकों से भरे रॉकेट की टेस्टिंग के बारे में भी अहम जानकारी हासिल की. इशारा सीधे तौर पर हूती की तरफ है.

अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में इस्तेमाल हुआ था यही AI टूल

एंथ्रोपिक वही कंपनी है, जिसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अमेरिकी सेना ने किया था. 3 जनवरी 2026 को जब अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया था, तब सैन्य ऑपरेशन की रणनीति एंथ्रोपिक के AI टूल से ही तैयार की गई थी. आप सोच रहे होंगे कि इतना संवेदनशील AI टूल हूती गुट के हाथों में कैसे पहुंच गया? कैसे हूती लड़ाकों ने AI की सिक्योरिटी को भी नाकाम साबित कर दिया?

एंथ्रोपिक की सिक्योरिटी को चकमा देने की तरकीब

इसके लिए पहले आप यह समझिए कि एंथ्रोपिक के क्लॉड AI के बेसिक मॉडल का इस्तेमाल आम इंसान भी कर सकता है. यानी आप क्लॉड की वेबसाइट पर LOG IN करके सीधे क्लॉड AI से संवाद कर सकते हैं, लेकिन AI आपको कोई ऐसी जानकारी नहीं देगा जो आतंकवाद या किसी अपराध के लिए इस्तेमाल की जा सकती हो.

हूती गुट ने एंथ्रोपिक की इसी पॉलिसी की काट निकाल ली थी. दरअसल, हूती लड़ाकों ने एंथ्रोपिक की वेबसाइट पर अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों LOG IN बना लिए थे. अलग-अलग इलाकों से, अलग-अलग समय पर हूती लड़ाके वेबसाइट पर जाते थे. AI टूल के चैटबॉट से हूती लड़ाके ONLINE संवाद करते थे. यहां हम आपको बता दें कि जिस तरह वॉट्सऐप पर आप किसी शख्स से बात करते हैं, ठीक उसी तरह AI से बात करने के लिए एक चैटबॉट होता है जो यूज़र के सवालों का जवाब देता है, लेकिन हूती गुट के सदस्यों के सवाल सीधे मिसाइल या रॉकेट से नहीं जुड़े होते थे.

अब बेहद गौर से एक-एक सवाल को सुनिएगा. रॉकेट की दूरी बढ़ाने के सवाल को कुछ इस तरह पूछा जाता था, 'ईंधन से उड़ने वाली वस्तु की दूरी कैसे बढ़ाई जा सकती है?' मिसाइल के गाइडेंस सिस्टम यानी दिशा तय करने वाली तकनीक के लिए पूछा जाता था, 'उड़ती हुई मशीनी वस्तु को फोन से कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?' हाइपरसोनिक मिसाइल की तकनीक के सवाल को कुछ इस तरह घुमाया गया था. 'आवाज से 5 गुना तेज उड़ने वाली वस्तु को हवा में कैसे संतुलित किया जा सकता है?' इन सवालों को देखकर लगता था, मानों विज्ञान का कोई छात्र अपनी जिज्ञासा पूछ रहा हो, लेकिन असल में हूती लड़ाके मिसाइल और रॉकेट की तकनीक हासिल करने में जुटे थे. इसी वजह से एंथ्रोपिक के AI चैटबॉट को शक नहीं हुआ.

ईरान की IRGC का कनेक्शन और हूतियों की एक गलती

हूती गुट के सदस्य AI से संवाद अलग-अलग वक्त में करते थे, ताकि AI को यह शक न हो कि संगठित तरीके से उड़ने वाली वस्तुओं की जानकारी ली जा रही है. इतना ही नहीं, जानकारी हासिल करने के लिए कुछ सामग्री तो खुद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ही लिखवाई गई थी. इस पूरी प्रक्रिया में हूती लड़ाकों को ईरान की एलीट सैन्य यूनिट IRGC के विशेषज्ञों से मदद मिल रही थी. सब कुछ हूती गुट की प्लानिंग के मुताबिक चल रहा था, बस ईरान समर्थित इस गुट से एक गलती हो गई.

AI से मिली जानकारी के आधार पर हूती लड़ाकों ने एक रॉकेट की टेस्टिंग कर ली, लेकिन यह रॉकेट उड़ते ही क्रैश हो गया. नाकामी के बाद हूती गुट ने रॉकेट की नाकामी की वजह भी एंथ्रोपिक के AI से ही पूछ ली. बस यहीं से एंथ्रोपिक का सिक्योरिटी सिस्टम अलर्ट हो गया.

साइबर टूल्स हुए एक्टिव: यमन के सैकड़ों अकाउंट्स ब्लॉक

एंथ्रोपिक के साइबर सिक्योरिटी टूल ने यह पहचान लिया कि जानकारी हासिल करने वाला शख्स हथियार बनाना चाहता है. फिर यमन में जितने भी ONLINE अकाउंट्स से ऐसी जानकारी मांगी गई थी, उन्हें ब्लॉक कर दिया गया. यूज़र्स को ब्लॉक करने के साथ ही साथ, एंथ्रोपिक ने संबंधित एजेंसियों को हूती गुट की इस गतिविधि की जानकारी भी दे दी थी.

एंथ्रोपिक ने भले ही समय रहते खतरे को समझ लिया और जरूरी कार्रवाई भी की, लेकिन हूती गुट पूरी तरह नाकाम साबित नहीं हुआ. हूती गुट ने AI टूल के जरिए रॉकेट बनाने की तकनीक सीख ली है. उसकी टेस्टिंग भले ही नाकाम साबित हुई, लेकिन मूल जानकारी हूती लड़ाकों के हाथ लग चुकी है. खुद एंथ्रोपिक ने अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है. इसलिए यह सिर्फ चिंताजनक नहीं है, खतरनाक है.

'ऑफलाइन सिमुलेशन किट' का बड़ा खतरा

अपनी रिपोर्ट के निष्कर्ष में एंथ्रोपिक के विशेषज्ञों ने लिखा है, 'ऐसा कोई सबूत नहीं है जो बताए कि हमारे AI टूल के आधार पर यमन स्थित गुट ने किसी हथियार को पूरी तरह तैयार कर लिया हो, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इन लोगों ने ऑफलाइन सिमुलेशन किट बना ली है.'

यहां आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि ऑफलाइन सिमुलेशन किट क्या होती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भाषा में यह ऐसी इंफॉर्मेशन होती है, जिसके आधार पर तैयार किए जाने वाले हथियारों को बनाने के लिए इंटरनेट पर मौजूद जानकारी की जरूरत नहीं पड़ती है. आसान भाषा में समझें तो हथियार बनाने की मूलभूत जानकारी हूती लड़ाकों को मिल चुकी है. मित्रो, पहली नजर में यह घटना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से जुड़ी लगती है, लेकिन यह दुनिया के लिए रेड अलर्ट है. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, इसे समझने के लिए आपको आतंकी संगठनों के हालिया रिकॉर्ड को देखना चाहिए.

जब बोको हराम और ISIS ने भी आजमाया AI

वर्ष 2025 की एक जांच रिपोर्ट में AI वाले इस खतरे से पहली बार अलर्ट किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया था, अफ्रीकी देश नाइजीरिया में मौजूद आतंकी संगठन बोको हराम के सदस्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ONLINE मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन AI टूल्स के जरिए आतंकी ज्यादा शक्तिशाली बारूदी सुरंग बनाने और ड्रोन से घातक विस्फोटक दागने की तकनीक सीख रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस्लामिक स्टेट ने AI से 3D प्रिंटिंग की तकनीक सीख ली है. 3D तकनीक के जरिए सस्ते कच्चे माल से हथियारों के उपकरण या फिर राइफल जैसे हथियार बनाए जा सकते हैं.

अब तक बड़े-बड़े देशों की सेनाएं AI के जरिए रणनीति तैयार कर रही थीं. अब हथियारबंद गुट और मिलिशिया भी AI का इस्तेमाल कर रहे हैं. यही वजह है कि विशेषज्ञ,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उससे जुड़े सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को ज्यादा ठोस बनाने की हिमायत कर रहे हैं.

अल्फ्रेड नोबेल और डाइनामाइट का इतिहास

जिस AI के जरिए दुनिया को बदलने का सपना देखा गया था, आज वही AI हूती जैसी मिलिशिया का हथियार बन गया है. ये तस्वीरें देखकर आज से तकरीबन 160 साल पुराना इतिहास दोबारा याद आ जाता है.

वर्ष 1866 में स्वीडिश इंजीनियर अल्फ्रेड नोबेल ने डाइनामाइट का आविष्कार किया था. इस आविष्कार का मकसद खनन के लिए बड़े पहाड़ों को तोड़ना था, लेकिन 4 साल बाद ही फ्रांस और तत्कालीन प्रशिया के युद्ध में डाइनामाइट को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया. युद्ध के बाद दुनिया में अल्फ्रेड नोबेल को 'मौत का सौदागर' कहा जाने लगा. अपने आविष्कार के दुरुपयोग से अल्फ्रेड नोबेल इतने दुखी हुए कि उन्होंने अपनी सारी दौलत एक ट्रस्ट को दे दी, और उस ट्रस्ट ने नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) की शुरुआत की, ताकि दुनिया में दोबारा तकनीकी विकास को युद्ध का जरिया न बनाया जाए.

हमास और हिजबुल्लाह से कितने अलग हैं हूती?

युद्ध और हिंसा मानव इतिहास और मानव स्वभाव दोनों का हिस्सा रहे हैं. डेढ़-दो सौ साल पहले डाइनामाइट को हथियार बनाया गया था और आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बनाया गया है. लेकिन इस बार जिन हूती लड़ाकों ने तकनीक का गलत इस्तेमाल किया है, वे अपने आप में एक अलग ही मिट्टी के बने हैं. हमास और हिजबुल्लाह की तरह हूती गुट को भी ईरान से समर्थन मिला हुआ है, लेकिन हूती कुछ मायनों में काफी अलग हैं.

अगर विचारधारा की बात करें तो हमास और हिजबुल्लाह पूरी तरह इजरायल-विरोधी हैं. दूसरी तरफ हूती गुट यमन में अपने अधिकार वाले हिस्से की लड़ाई लड़ता है. हमास और हिजबुल्लाह में अलग-अलग देशों के लड़ाके भर्ती किए जाते रहे हैं, जबकि हूती गुट में सिर्फ यमनी लड़ाकों को भर्ती किया जाता है. हमास और हिजबुल्लाह में कमान का फैसला टॉप लीडरशिप करती है, जबकि हूती गुट में कमान लड़ाकों की कबाइली पहचान के आधार पर दी जाती है. इसे आप कुछ यूं समझिए कि अगर एक हूती सैन्य टुकड़ी में किसी कबीले के लड़ाके ज्यादा हैं, तो उनकी कमान भी उसी कबीले से जुड़े कमांडर को दी जाती है.

यमन की दुर्गम पहाड़ियां और गुरिल्ला वॉरफेयर

कबाइली पहचान और यमन में तथाकथित राष्ट्रवाद की विचारधारा हूती गुट को अलग बनाती है. विचारधारा के साथ हूती गुट का भूगोल और इतिहास भी उनकी जंगी रणनीति को तय करता है. आप जरा सोचिए, आज मिडिल ईस्ट में सऊदी अरब एक प्रभावशाली सैन्य शक्ति है. सऊदी अरब को अमेरिका का भी समर्थन है और अधिकांश मुस्लिम देश भी उसके साथ हैं. इसके बावजूद हूती गुट उनके सामने डटकर अगर खड़ा है तो उसकी वजह भी ठोस है.

हूती गुट ने यमन की ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है. जब-जब सऊदी समर्थित फौज ने हमले किए हैं, तो हूती लड़ाके पहाड़ों से ही पलटवार करते हैं और हमले करने के बाद इन्हीं पहाड़ियों में बनी गुफाओं में छिप जाते हैं. यह वही रणनीति है जिसे अफगानिस्तान में तालिबान ने अमेरिकी गठबंधन के खिलाफ इस्तेमाल किया था. हमास और हिजबुल्लाह ने ज़मीनी हमलों को तरजीह दी थी, जबकि हूती लड़ाकों ने समुद्री हमलों में महारत हासिल की है. इस तरह हूती लड़ाके न सिर्फ दुश्मन को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि दुश्मन की आर्थिक आवाजाही को भी बाधित करते हैं.

जैदी पंथ का इतिहास और संघर्ष की विरासत

हूती गुट शिया मुसलमानों के ज़ैदी पंथ का अनुयायी है. यह पंथ सदियों से यमन में अपनी पहचान और अधिकारों के लिए लड़ रहा है. अगर आधुनिक इतिहास की बात करें तो 1962 से लेकर 1970 तक ज़ैदी पंथ के अनुयायी अपने वजूद के लिए गृहयुद्ध में लड़ते रहे थे. वर्ष 2004 से लेकर 2010 के बीच दोबारा 6 साल तक ऐसा ही संघर्ष चला. वर्ष 2014 में अंसारअल्लाह के उभार के बाद हूती गुट ने खुद को स्वतंत्र पक्ष घोषित कर दिया था, और वे आज तक सऊदी समर्थित हादी गुट से लोहा ले रहे हैं. लंबे संघर्ष का यह इतिहास हूती लड़ाकों को विरासत में मिला है. इसी वजह से हूती लड़ाके जंग के मैदान में उतरने से कतराते नहीं हैं, और हूती लड़ाकों की यही फितरत आज सऊदी अरब के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है.

OpenAI के दफ्तर में 'जासूसी' का खेल, सऊदी मुस्लिम इंजीनियर पहुंचा जेल, टीवी में लगाया रिकॉर्डिंग डिवाइस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
DNA