SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

10 October CJP Protest: क्या दिल्ली में सामान्य आवाजाही की अनुमति है? जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है. ऐसे में 10 अक्टूबर को अगर आप घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे तो जानें कि आखिर क्या खुलेगा और क्या बंद रहने वाला है?

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 09, 2026, 05:31 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 06:59 PM IST
Image Credit: 10 October CJP Protest: जानें दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद (AI GENERATED IMAGE)
Join

Delhi CJP Protest: दिल्ली में शनिवार यानी कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और दूसरे संगठन जंतर-मंतर पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट करने वाले हैं, जिसमें भारी भीड़ आने की उम्मीद है. CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद करने के आदेश जारी है. पुलिस सिक्योरिटी बढ़ने से नेशनल कैपिटल में आने-जाने को लेकर चिंता बढ़ गई है. ऐसे में जानें कि आखिर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के चलते दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?

दिल्ली में धारा 163 लागू
दिल्ली में सुरक्षा कारणों से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर भीड़ इकट्ठा करने या विरोध प्रदर्शन करने पर पूरी तरह रोक है.

10 अक्टूबर को दिल्ली में क्या बंद रहेगा?

दिल्ली मेट्रो: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने की बात कही गई है. 

स्कूलों और कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास: दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने क्लास ऑनलाइन कर दी हैं, पैरेंट-टीचर मीटिंग का समय बदल दिया है और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं टाल दी हैं.

ट्रेनें रद्द: नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द या रीशेड्यूल किया गया है.

बॉर्डर सील: दिल्ली की सीमाओं (जैसे नोएडा-चिल्ला बॉर्डर) और सेंट्रल दिल्ली (जंतर-मंतर व कनॉट प्लेस के आसपास) में भारी पुलिस बल तैनात है और वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है. गैर-जरूरी आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है.

शराब की दुकानें बंद: दिल्ली सरकार के आदेशानुसार 10 अक्टूबर को सभी खुदरा शराब की दुकानें पूरी तरह बंद (Dry Day) रहेंगी.

कनॉट प्लेस बंद: प्रदर्शन से पहले और सुरक्षा को देखते हुए NDTA नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में सभी दुकानों, ऑफिस और रेस्टोरेंट बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं.

चांदनी चौक की बिजली मार्केट बंद: दिल्ली में होने वाले प्रोटेस्ट को लेकर चांदनी चौक स्थित बिजली मार्केट- भागीरथ पैलेस के व्यापारियों ने मार्केट पूर्ण तह बंद करने का फैसला लिया. भागीरथ पैलेस व्यापार मंडल की तरफ से फैसला किया गया. दिल्ली पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया.  

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट इफेक्ट: दिल्ली के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई, कॉलेजों ने टालीं परीक्षाएं

10 अक्टूबर को दिल्ली में क्या खुला रहेगा?

आपातकालीन सेवाएं चालू: 10 अक्टूबर को दिल्ली में पूरी तरह से लॉकडाउन या बंदी नहीं है, लेकिन भारी पाबंदियों के कारण सामान्य आवाजाही काफी प्रभावित रहेगी. सभी अस्पताल और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह खुली रहेंगी.

दिल्ली के सभी प्रमुख सरकारी और निजी अस्पताल (जैसे AIIMS, Safdarjung, Ram Manohar Lohia, और Apollo) पूरी तरह खुले हैं. इमरजेंसी वार्ड, एम्बुलेंस और क्रिटिकल केयर सेवाएं 24 घंटे सामान्य रूप से चालू रहेंगी. हालांकि, सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक डाइवर्जन की वजह से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में अधिक समय लग सकता है. 
ये भी पढ़ें: CJP Protest से पहले नोएडा-दिल्ली में हाई अलर्ट, रात 9 बजे से चिल्ला बॉर्डर सील; BSF तैनात

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES