दिल्ली मेट्रो में उठे सरकार पर सवाल, पुलिस ने दर्ज की FIR, क्या है मामला?
सरकार के खिलाफ दिल्ली मेट्रो में एक्सप्रेस लाइन पर सरकार के खिलाफ संदेश वाले दो पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. फिलहाल पुलिस पोस्टर लगाने वालों की पहचान करने में जुटी है.
दिल्ली में मेट्रो के अंदर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन वाले पोस्टर लगाने पर एक्शन लिया गया है. मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन के अंदर सरकार के प्रदर्शन पर सवाल उठाने और अलग-अलग मुद्दों को उठाने वाले दो पोस्टर लगे हुए मिले थे. इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है.
वहीं दिल्ली पुलिस के अनुसार, FIR दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 और मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत दर्ज की गई है.
क्यूआर कोड भी लगाकर जुड़ने की अपील
इस पोस्टर में क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था. वहीं पुलिस ने बिना वक्त गवाएं पोस्टर को जब्त कर लिया है. इस मामले में स्पेशल टीम भी जांच में लगी हुई है. FIR के अनुसार, ये मामला 20 अक्टूबर को उस समय सामने आया, जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तैनात ट्रेन ऑपरेटर तरुण चौधरी ड्यूटी पर थे.
किसने चिपकाया पोस्टर
वहीं दूसरी तरफ FIR के अनुसार, ट्रेन के अंदर जब निरीक्षण किया जा रहा था, उस समय एक सीट पर दो पोस्टर चिपके मिले थे. पुलिस का कहना है कि मेट्रो के अंदर पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है. व्यक्ति को खोजने के लिए पुलिस CCTV का सहारा ले रही है. इस तरह आरोपी की पहचान की जा सकती है.
पुलिस कर रही पोस्टर चिपकाने वाले की खोज?
बीते कई दिनों से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रोटेस्ट जारी है. प्रोटेस्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर भारी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे थे. इस दौरान ही दिल्ली मेट्रो में किसी ने सरकार विरोधी पोस्टर मेट्रो के अंदर चिपका दिए. इसको बाद DMRC ने पुलिस को सूचना दी. इस मामले को लेकर FIR दर्ज करवाई गई है. पुलिस ट्रेन में पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान कर रही है.