भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दिल्ली-NCR
  • /दिल्ली के पार्क में सिगरेट को लेकर चाकूबाजी: धुएं को लेकर विवाद, दो नाबालिग समेत 6 अरेस्ट

दिल्ली के पार्क में सिगरेट को लेकर चाकूबाजी: धुएं को लेकर विवाद, दो नाबालिग समेत 6 अरेस्ट

दिल्ली के पार्क में पांच से छह युवकों ने धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक को पहले जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया.

Written ByGaurav Pandey
Published: Oct 21, 2026, 11:20 AM IST|Updated: Oct 21, 2026, 11:46 AM IST
joinshare
दिल्ली के पार्क में सिगरेट को लेकर चाकूबाजी: धुएं को लेकर विवाद, दो नाबालिग समेत 6 अरेस्ट
Image Credit: AI

About the Author

Gaurav Pandey

Gaurav Pandey

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर मर्डर अटेम्प्ट केस में 6 को अरेस्ट किया है. ये घटना सिगरेट पीने को लेकर हुई थी. इस केस को कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा किया गया है. मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है. घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज सहित कई साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

असल में एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10:48 बजे सीलमपुर थाने को शास्त्री पार्क स्थित जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक चाकू से किए गए हमले में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां घायल युवक बेहोशी की हालत में था और उसका उपचार चल रहा था. 

गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान नूर इलाही क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय सुभान के रूप में हुई.

सेंट्रल पार्क में सिगरेट पी रहा था

जांच के दौरान घायल युवक के दोस्त मोहसिन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह सुभान के साथ सेंट्रल पार्क में सिगरेट पी रहा था. इसी दौरान वहां पांच से छह अज्ञात युवक पहुंचे और धूम्रपान करने को लेकर आपत्ति जताने लगे. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई.

 आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने सुभान पर चाकू से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.

मोहसिन घायल सुभान को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को सीलमपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई. 

यह पूरी कार्रवाई सीलमपुर के एसीपी सुशील कुमार की निगरानी में की गई. पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उनका विश्लेषण किया. इसके साथ ही विभिन्न स्रोतों से जानकारी और सबूत जुटाकर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया गया.

अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

लगातार जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार सिगरेट के धुएं को लेकर शुरू हुआ विवाद इस हिंसक घटना की वजह बना. हालांकि, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि और आरोपियों की भूमिका निर्धारित करने के लिए आगे की जांच जारी है. input ians

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में 15 लाख से कम में घर खरीदने का मौका, 2 घंटे में बुक हुए 2500 से ज्यादा फ्लैट

Add Zee News as a Preferred Source