SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली वालों ध्यान दें! इन इलाकों में 25 और 26 नवंबर को पानी की सप्लाई रहेगी ठप, DJB ने किया अलर्ट

UGRs और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई (फ्लशिंग) के कारण, 25 नवंबर को मयूर विहार फेज-I, पॉकेट-IV के DDA फ्लैटों में, और 26 नवंबर 2026 को पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 25, 2026, 10:23 IST | Updated: Nov 25, 2026, 10:53 IST
Image Credit: दिल्ली जल बोर्ड (AI IMAGE)
Join

दिल्लीवालों ये खबर आपके बेहद काम की है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने भूमिगत जलाशयों (UGRs) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई और फ्लशिंग के कार्य के चलते 25 और 26 नवंबर 2026 को पूर्वी दिल्ली के कई प्रमुख आवासीय इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने की आधिकारिक सूचना जारी की है. जल बोर्ड द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, दो दिवसीय वार्षिक अभियान का उद्देश्य पेयजल की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखना और जलाशयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करना है.

प्रशासन ने प्रभावित होने वाले सभी क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए पहले से ही अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें. साथ ही, लोगों से पानी का संयमित और सोच-समझकर उपयोग करने का भी अनुरोध किया गया है.

25 नवंबर 2026 को प्रभावित रहने वाला क्षेत्र-

इस अभियान के पहले दिन यानी 25 नवंबर को डीडीए फ्लैट्स, मयूर विहार फेज-I, पॉकेट-IV में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.

26 नवंबर 2026 को प्रभावित रहने वाले क्षेत्र-

अभियान के दूसरे दिन 26 नवंबर को पूर्वी दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित रहने वाला है. इसमें गीता कॉलोनी, कृष्णानगर, जगतपुरी, लक्ष्मी नगर से सटे क्षेत्र- रमेश पार्क, ललिता पार्क, जे-एक्सटेंशन, किशन कुंज भाग 1 और 2, जगतराम पार्क और गढ़वाली मुहल्ला शामिल हैं.

इसके अलावा ब्लॉक संख्या 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17 और 18, ताज एन्क्लेव, रानी गार्डन, सुंदर पार्क, शास्त्री नगर, राम नगर, राम नगर एक्सटेंशन और न्यू लायलपुर (अलायलपुर) में भी जल संकट रहेगा.

साथ ही, दक्षिण अनारकली, साउथ अनारकली एक्सटेंशन, बलदेव पार्क, गोविंद पार्क, अर्जुन नगर, राधे श्याम पार्क, गोविंदपुरा, खुरेजी, बृजपुरी, शिव पुरी, घोंडली और चंद्र नगर के निवासियों को भी जलापूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा.

आपातकालीन पानी के टैंकर की सुविधा

जलापूर्ति बाधित रहने के दौरान अगर किसी क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है, तो निवासी टैंकर मंगाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के सेंट्रल कंट्रोल रूम के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर त्वरित सहायता के लिए मंडावली वाटर इमरजेंसी (011-22727812) और जागृति वाटर इमरजेंसी (011-22374834, 22374237) के टेलीफोन नंबर भी जारी किए गए हैं. दिल्ली जल बोर्ड ने इस रखरखाव कार्य के कारण आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इन 17 पार्कों में अब कर सकेंगे बर्थडे से लेकर बड़े इवेंट प्लान! सिर्फ ₹1 में मिलेगी बुकिंग, जानें कैसे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES