SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CJP प्रोटेस्ट से पहले दीपेंद्र हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के 5 सांसद हाउस अरेस्ट, सरकारी आवास के बाहर बैरिकेडिंग

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा कांग्रेस के पांच सांसदों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया है. उनके सरकारी आवास के बाहर भी बैरिकेडिंग की गई.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 09, 2026, 06:48 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 06:55 PM IST
Image Credit: CJP प्रोटेस्ट से पहले दीपेंद्र हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के 5 सांसद हाउस अरेस्ट
Join

Delhi News: दिल्ली में CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस कार्रवाई से राजनीतिक माहौल गरमा गया है. हरियाणा कांग्रेस के पांच सांसदों और कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित सरकारी घर के बाहर भी बैरिकेड लगा दिए गए हैं. दीपेंद्र हुड्डा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करके यह जानकारी दी.

X पर किए गए अपने पोस्ट में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पुलिस ने उनके सरकारी घर पर बैरिकेड लगा दिए हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ MP जयप्रकाश, वरुण मुलाना, सतपाल ब्रह्मचारी और करमबीर बौद्ध समेत सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.

चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस का रुख
अपनी पोस्ट में दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए और निष्पक्ष चुनाव की अपनी मांग दोहराई. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष BJP के दबाव में काम कर रहे चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को पुलिस कार्रवाई से दबाया नहीं जा सकता. विपक्षी गठबंधन का यह विरोध चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और चुनाव आयोग की भूमिका से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए किया जा रहा है. विरोध से पहले कांग्रेस सांसदों और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लेने की खबरों ने राजनीतिक विवाद को और बढ़ा दिया है.

विरोध से पहले बढ़ा हंगामा
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई पर सवाल उठा रही है, जबकि विरोध के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बहुत जरूरी होगा. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी,कांग्रेस के संगठन केसी वेणुगोपाल, TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी समेत विपक्ष के 10 नेता आज रात आठ बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के दौरान विपक्षी नेताओं के डेलीगेशन की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा. ज्ञापन  में CEC के इस्तीफे की मांग की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: 10 October CJP Protest: क्या दिल्ली में सामान्य आवाजाही की अनुमति है? जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES