)
Ghaziabad News: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहा काम रविवार यानी कि आज खत्म होने वाला है. 10 दिन से चल रहा पावर और ट्रैफिक ब्लाक का काम आज बंद हो जाएगा. ऐसे में लोगों को हो रही परेशानी से अब छुटकारा मिल जाएगा. स्टेशन पर 10 दिन से रेलवे की तरफ से ट्रैक की मरम्मत और जरूरी रखरखाव का काम पूरा कराया गया है. यही कारण है कि लोकल और ईएमयू जैसी ट्रेनें नहीं चली. आज ब्लाक खत्म होने को बाद सोमवार से रद्द की गई लोकल ट्रेनों को फिर से चलाने की तैयारी है.
काम के पीछे का उद्देश्य क्या था?
गाजियाबाद के प्लेटफॉर्म नंबर चार को रेलवे ने 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रैक पर जंग और खराब हो चुके स्लीपरों को बदलने के लिए ब्लाक लिया था. ब्लॉक के दौरान पुराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाया गया है और उनकी जगह नए रेल और स्लीपर लगाए गए हैं. इसके अलावा ट्रैक से जुड़े दूसरे जरूरी काम भी किए गए हैं. इस काम को करने के पीछे रेलवे का उद्देश्य ट्रैक को सुरक्षित बनाने और परिचालन व्यवस्था सही करना है.
कितनी ट्रेनें रहीं रद
स्टेशन पर ब्लाक होने से गाजियाबाद से दिल्ली, नई दिल्ली, साहिबाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और पलवल की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों पर 10 दिन काफी ज्यादा असर पड़ा. इस दौरान लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. ऐसे तो रेलवे ने ब्लाक का निर्णय लोगों की सुविधा को देखते हुए लिया था. वहीं कुछ ट्रेनो के समय में बदलाव किए गए थे.
ब्लाक के दौरान नई दिल्ली-गाजियाबाद, गाजियाबाद-नई दिल्ली, गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद और गाजियाबाद-पलवल के बीच चलने वाले कई सारी ट्रेनें प्रभाविक रही. इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मेरठ की तरफ चलने वाली ट्रेनों की सेवा पर भी असर पड़ा.
प्लेटफार्म बदले गए
जब ट्रैक पर काम चल रहा था उस समय लगभग 28 ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किए गए थे. इस दौरान लोगों को भी ट्रेन पकड़ने से पहले प्लेटफॉर्म की जानकारी लेने को कही गई थी. ऐसा इसलिए किया गया था, जिससे लोगों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सके.
रेलवे ने लोगों से क्या कहा?
गाजियाबाद स्टेशन पर आज ब्लाक का समय पूरा हो जाएगा. इसके बाद कल यानी कि सोमवार से लोकल ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह हो सकता है. अब ट्रेन को न रेलवे की परिचालन व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा. वहीं लोगों से कहा गया है कि ट्रेन पकड़ने से पहले अपने ट्रेन और प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर चेक कर लें.