SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजधानी में गुलाबी ठंड की दस्तक: आज आंधी-बारिश की संभवना, यहां देखें अगले 4 दिन का अपडेट

दिल्ली में गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. IMD ने बताया कि आज भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और ठंडक बढ़ने लगी है. दिल्ली में 17 से 22 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 16, 2026, 06:34 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 06:37 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली में गुरुवार से ही मौसम पूरी तरह बदल गया है. दिल्ली एनसीआर में बीते कल तेज बारिश देखने को मिली. वहीं आज के लिए IMD ने कई जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. दिल्ली में आज भी मौसम सुहाना बना रहेगा. गुरुवार से ऐसा लग रहा है कि ठंड बढ़ गई है. लोगों को उमस वाली गर्मी से पूरी तरह राहत मिल चुकी है.  जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी ने ठंडक बढ़ा दी है. वहीं 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं हैं.                

कल कैसे था मौसम?
दिल्ली में गुरुवार से ही मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल गई है. कल दिनभर बादल छाए रहे, ठंडी हवाएं चलीं और कई इलाकों में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी. बारिश होने के बाद से ही लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश से विदा हो गया है. इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून पहुंच गया है. इसके प्रभाव से इन राज्यों में बारिश हो रही है.

आज कैसे रहेगा मौसम?
वहीं अगर आज यानी कि शुक्रवार के मौसम की बात करें, तो आज भी राजधानी में बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना है. वहीं आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. बारिश दोपहर के बाद ही होगी. वहीं कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली भी कड़क सकती है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है. लोगों को बाहर निकलने से पहले मौसम विभाग का अपडेट देख के निकलें.      

अगले चार दिन का अपडेट? 
वहीं दिल्ली में जहां एक तरफ आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. वहीं 17 तारीख के बाद से मौसम साफ हो सकता है. शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन 18 से 20 के बीच आसमान साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है. देखा जाए तो दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. लोगों को अब पहले वाली गर्मी का तो सामना नहीं ही करना पड़ेगा. ऐसे में लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट देखते रहना चाहिए. वहीं अगर बारिश होती है, तो लोगों को बाहर निकलते समय भी थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले थोड़ा समय लेकर निकलना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES