)
मतदाता लिस्ट को इपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. इसके तहत ड्राफ्ट मतदाता लिस्ट प्रकाशित कर दी गई है. इस लिस्ट में कुल 97,53,577 मतदाताओं के नाम शामिल हैं. इसमें BLO ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया. इसमें राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) ने भी लिस्ट की जांच में सहयोग किया. इसका उद्देश्य मतदाता लिस्ट को सही करना और सभी पात्र मतदाताओं के नाम इसमें शामिल करना है.
33 लाख मामलों में से 20 लाख से अधिक का समाधान
अभियान की शुरुआत में लगभग मतदाताओं की एंट्री में गलतियां थीं. इन लोगों के नाम पुराने मतदाता लिस्ट से मैप नहीं हो पाए थे. इन मामलों की जांच और सत्यापन के बाद अब तक 20 लाख से ज्यादा मामलों का समाधान किया जा चुका है. साथ ही बाकी मामलों को निपटाने के लिए काम चल रहा है.
अभियान में कितने अधिकारी जुटे?
दिल्ली में बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती मतदाता लिस्ट को अपडेट करने के लिए की गई है. इस अभियान में 13 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), 70 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO), 902 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO), 1,313 बीएलओ पर्यवेक्षक और 14,947 बूथ लेवल अधिकारी काम कर रहे हैं.
30 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
बता दे कि इसमें मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वो ड्राफ्ट मतदाता लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें. अगर किसी पात्र मतदाता का नाम लिस्ट में नहीं है या कोई भी गलती है, तो वह 30 अक्टूबर 2026 तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है.
इसके लिए अलग-अलग फॉर्म निर्धारित किए गए हैं. फॉर्म-6 नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए है. फॉर्म-7 का इस्तेमाल मतदाता लिस्ट में नाम शामिल करने पर आपत्ति या नाम हटाने के अनुरोध के लिए किया जाता है. वहीं, फॉर्म-8 का उपयोग पता बदलने, विवरण में सुधार और मतदाता पहचान पत्र (EPIC) से जुड़े बदलावों के लिए किया जा सकता है.
18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष शिविर
वहीं जितने भी पात्र मतदाता हैं उनकी मदद के लिए 18 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में BLO मतदाताओं को नाम जांचने, आवेदन भरने और जरूरी सुधार कराने में सहायता देंगे.
अधिक जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा ECINET ऐप और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.