SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में फिर प्रोटेस्ट: यात्रीगण ध्यान दें, 4 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट

दिल्ली में शुक्रवार को बंगला साहिब गुरुद्वारे से जंतर-मंतर की ओर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 23, 2026, 12:57 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 01:19 PM IST
Image Credit: Zee media file photo
Join

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार 23 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा, आइसा और एसएफआई समेत कई संगठनों के सदस्य चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं. इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत, नेहा बोरा और तुषार गांधी के शामिल होने की बात कही जा रही है.

 

क्या कहा ट्रैफिक पुलिस ने? 

वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि बंगला साहिब गुरुद्वारे से जंतर-मंतर की ओर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. इसे देखते हुए दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि प्रभावित सड़कों से बचें. सफर पर निकलने से पहले प्लान करके निकलें. साथ ही पुलिस के निर्दशों का पालन करें. वहीं ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गाड़ी चलाने वाले धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें. भीड़-भाड़ से बचने के लिए बताए गए डायवर्जन और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें.    

कहां होगा मार्च

इस मार्च में लोगों की गुरुद्वारा बंग्ला साहिब पर इकट्ठा होने की उम्मीद है. यहां से गोल डाकखाना होते हुए गोल मार्केट होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक जाएंगे. इतना ही नहीं मार्च के माध्यम से लेफ्ट संगठन के साथ ही कई एक्टिविस्ट ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे पहुंचेंगे. वहीं मार्च को देखते हुए इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था टाइट करदी गई है.  

इन इलाकों में जाने से बचें

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार,  जाम से बचने के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारा, कनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट और जंतर-मंतर के आसपास बिना किसी जरूरी काम के न आएं. इसके अलावा नेहरू प्लेस, आस्था कुंज पार्क और आसपास की सड़कों पर भी कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभावित हो सकता है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो अपने सफर पर निकलने से पहले थोड़ा ज्यादा समय लेकर निकलें. वहीं जहां संभव हो, ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करें. सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस वालों के निर्देशों और डायवर्जन का पालन करें.

ये भी पढ़ें- दिल्ली का AQI 223, इन इलाकों में सांस लेना मुश्किल! इन इलाकों की हवा सबसे खराब

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES