SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्लीवासियों ध्यान दें: आज इन 20 से ज्यादा रास्तों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक, यहां देखें एडवाइजरी

Delhi Traffic Police: दिल्ली में आज यानी कि 13 अक्टूबर को ट्रैफिक पर असर रह सकता है. ऐसा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है. कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, सेंट्रल दिल्ली और रिंग रोड के आसपास यातायात में बदलाव या पाबंदियां लगाई जा सकती हैं

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 13, 2026, 07:44 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 08:26 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

Delhi Traffic Advisory: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 अक्टूबर यानी कि आज दिल्ली के कई मेन इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. खासतौर पर कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, सेंट्रल दिल्ली और रिंग रोड के आसपास आवाजही पर असर पड़ सकता है. सुरक्षा बल हालत को देखते हुए रास्तों में बदलाव या पाबंदियां लागू कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, लोगों को सलाह दी गई है कि जो भी प्रभावित क्षेत्र हैं, उन्हें गैर-जरूरी यात्रा से बचें, सफर पर निकलने से पहले समय लेकर चलें और डायवर्जन निर्देशों का पालन करें. रियल टाइम अपडेट आर सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें.

ये रास्तों हो सकते हैं प्रभावित?
दिल्ली में जिस तरह के हालात हैं, उसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस कई रास्तों पर बदलाव कर सकती है. पुलिस के अनुसार, पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस गोल चक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट), मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड पर कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल का टी-पॉइंट और भैरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट पर भी वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है.

इसके अलावा लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोल चक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस के नीचे, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे और रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट पर भी यातायात प्रभावित होने की आशंका है. अशोक रोड-जंतर-मंतर रोड गोल चक्कर पर भी ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार बदलाव किया जा सकता है.

रेल भवन गोल चक्कर, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड टी-पॉइंट, पटेल चौक गोल चक्कर, जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-पॉइंट और आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर पर भी ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल और संसद मार्ग के टी-पॉइंट पर भी यातायात में बदलाव संभव है. ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देख लें और जरूरत के अनुसार ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करें.

यात्रियों से क्या की अपील? 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने  वाहन चालकों वाले और लोगों को सफर पर जाने से पहले प्लानिंग करने की अपील की है. ट्रैफिक पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि अगर आप नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली होते हुए रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो जाने से पहले समय लेकर निकलें. साथ ही अगर जरूरी ने हो तो उधर ना ही जाएं.  

वाहन चालक ध्यान दें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वाहन चालकों से अनुरोध किया जाता है कि जो भी प्रभावित इलाके हैं वहां गैर जरूरी यात्रा करने से बचें. साथ ही डायवर्जन के निर्देशों का पालन करें. वहीं ट्रैफिक के उपाय जमीनी हालत को देखते हुए बदलते रहते हैं, इस कारण से सामान्य होने पर पाबंदियों में ढील दी जा सकती है. उन्हें कंट्रोल भी किया जा सकता है. वहीं रियल टाइम डेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से जुड़े रहें. गाड़ी चलाने वाले ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.  सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES