SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली का AQI 223, इन इलाकों में सांस लेना मुश्किल! इन इलाकों की हवा सबसे खराब

दिल्ली में ठंड की दस्तक ने प्रदूषण को बढ़ाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार 23 अक्टूबर की सुबह दिल्ली में AQI 223 दर्ज किया गया. 223 को खराब की श्रेणी में रखा जाता है. राजधानी में अब प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे प्रजूषण का स्तर भी बढ़ सकता है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 23, 2026, 09:48 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 09:52 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं दूसरी तरफ CPCB के अनुसार, शुक्रवार सुबह राजधानी का AQI 223 दर्ज किया गया. इसे खराब (poor) श्रेणी में रखा जाता है. वहीं अगर एक दिन पहले यानी कि गुरुवार को सुबह 7 बजे AQI 226 दर्ज किया गया था. इसे भी श्रेणी में रखा जाता है. ऐसे में ये पता चलता है कि AQI में मामूली सुधार हुआ है.          

कहां कितना है AQI? 

CPCB के अनुसार, जहांगीरपुरी में AQI 284, रोहिणी में 281 और पंजाबी बाग में 275 दर्ज किया गया. ये सभी खराब श्रेणी में आते हैं. बवाना में AQI 269, पटपड़गंज में 263, अलीपुर में 257, चांदनी चौक में 245 और आया नगर में 231 दर्ज किया गया, जो सभी खराब श्रेणी में हैं.

वजीरपुर में AQI 222 और आनंद विहार में 219 दर्ज किया गया, जो दोनों खराब श्रेणी में हैं, जबकि अशोक विहार में AQI 192 दर्ज किया गया, जो मध्यम (moderate) श्रेणी में आता है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार को दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण (Stage-I) को लागू कर दिया है, क्योंकि वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई थी.

बैठक में क्या हुआ चर्चा? 

इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने GRAP के पहले चरण (Stage-I) के तहत उपायों की समीक्षा के लिए बैठक की. इस दौरान, अधिकारियों ने दिल्ली की सीमाओं पर नियमों का पालन न करने वाली बसों को दूसरी तरफ मोड़ने, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक गाड़ियों के एंट्री पर प्रतिबंध लागू करने, प्रदूषण प्रमाणपत्रों की जांच करने और सड़क की धूल और निर्माण कार्यों से होने वाले प्रदूषण को कंट्रोल करने पर चर्चा की. एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वे CAQM के दिशानिर्देशों को तय समय के अंदर लागू करें और एयर क्वालिटी को और खराब होने से रोकने, नियमों के पालन को बेहतर बनाने के लिए रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन को मजबूत करें.

CPCB के आकड़े क्या कहते हैं?

CPCB ने बताया कि गुरुवार को जहांगीरपुरी में AQI 309 और चांदनी चौक में 307 दर्ज किया गया, जो दोनों ही 'बहुत खराब' (very poor) श्रेणी में आते हैं. अलीपुर में AQI 273, आनंद विहार में 237, अशोक विहार में 223, बवाना में 275, पटपड़गंज में 298, रोहिणी में 291, वजीरपुर में 253, अक्षरधाम में 237 और ITO में 280 दर्ज किया गया. ये सभी खराब (poor) श्रेणी में आते हैं.

CPCB के दिशानिर्देशों के तहत, 0 से 50 के बीच के AQI को 'अच्छा' (good), 51 से 100 को 'संतोषजनक' (satisfactory), 101 से 200 को 'मध्यम' (moderate), 201 से 300 को 'खराब' (poor), 301 से 400 को 'बहुत खराब' (very poor) और 401 से 500 को 'गंभीर' (severe) श्रेणी में रखा गया है.

ये भी पढ़ें- Delhi में 3 महीने तक इन वाहनों पर प्रतिबंध, नो-एंट्री से लेकर PUC तक... प्रदूषण नियंत्रण के लिए ये है रणनीति

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES