SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक की इमारत में उठा धुआं, मौके पर पहुंचीं दमकल की 6 गाड़ियां

सोमवार 26 अक्टूबर को दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में अचानक धुआं उठने लगा. इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर 6 गाड़ियां पहुंची. वहीं राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 26, 2026, 12:27 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 01:25 PM IST
Image Credit: Social Media
Join

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में सोमवार 26 अक्टूबर को धुआं उठने की सूचना मिली. इस ब्रिटिशकालीन इमारत में केंद्रीय गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय हैं. जैसे ही धुआं उठने की सूचना मिली दमकल विभाग ने 6 गाड़ियों को मौके पर भेजा. राहत की बात ये रही कि कुछ देर में धुंए पर काबू पा लिया गया.

पुलिस ने क्या कहा? 

पुलिस ने बताया कि इमारत की छत पर मरम्मत का काम चल रहा था. ऐसे में काम वाली जगह पर कुछ मजदूर भी मौजूद थे. छत पर रखे पुराने प्लास्टिक के पानी के टैंक में आग लग गई थी. मजदूरों ने आग को बुझा दिया. अभी फिलहाल इस घटना में किसी भी तरह की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

आग बुझा दी गई है

धुंआ उठने की सूचना दमकल विभाग को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर मिली थी. इसके तुरंत बाद दमकल विभाग ने गाड़ियां मौके पर भेजी. साथ ही स्थिति को कंट्रोल किया. अभी फिलहाल धुंआ के कारणों की जांच की जा रही है. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा है कि आग बुझा दी गई है, अंदर कुछ तोड़-फोड़ का काम चल रहा था. आग छोटी थी, कोई हताहत नहीं हुआ है. 

सांसद मिलिंद देवड़ा ने क्या कहा? 

ये घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई, जब संसद जाते समय सांसद मिलिंद देवड़ा ने इमारत के पीछे से धुआं उठता देखा. मिलिंद देवड़ा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठता देखा. ऐसा लगता है कि वहां आग लगी है. उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से काम कर रही होंगी.

रायसीना हिल पर स्थित नॉर्थ ब्लॉक राजधानी की प्रमुख सरकारी इमारतों में से एक है. जहां केंद्र सरकार के कई ऑफिस मौजूद हैं. यहां केंद्रीय गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के कार्यालय है. इमारत से धुआं निकलते देख आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, वेल्डिंग के काम के दौरान निकली चिंगारी पास रखे एक टैंक के संपर्क में आ गई, जिससे आग लग गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, प्रोटेस्ट के बीच बड़ा ऐलान

Input- IANS

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES