SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका नजदीक, इस तारीख तक करें लें ये काम

दिल्ली में SIR अभियान के तहत 17 नवंबर तक फॉर्म-6 के 3.16 लाख नए आवेदन मिले हैं, जबकि कुल आवेदन बढ़कर 5.28 लाख हो गए हैं. दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 25 नवंबर है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 19, 2026, 07:00 IST | Updated: Nov 19, 2026, 07:00 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त से शुरू हुए 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) अभियान के तहत दिल्ली भर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के 3.16 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं.

31 अगस्त से 17 नवंबर के बीच फॉर्म-6 के कुल 3,16,333 आवेदन मिले. 30 अगस्त तक प्राप्त आवेदनों को मिलाकर, अब तक कुल आवेदनों की संख्या 5,28,733 हो गई है. चल रहे SIR अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हुई थी, जो 25 नवंबर तक जारी रहेगी.

CEO के मुताबिक, इस अवधि के दौरान, पश्चिमी जिले में फॉर्म-6 के सबसे ज्यादा 38,521 आवेदन मिले. इसके बाद उत्तर-पूर्वी जिले में 30,921, दक्षिण-पूर्वी जिले में 30,352 और उत्तर-पश्चिमी जिले में 30,168 आवेदन प्राप्त हुए. पूर्वी जिले में 30,161 आवेदन मिले, जबकि दक्षिण-पश्चिमी जिले में 28,061 आवेदन दर्ज किए गए.

इस बीच, विदेशों में रहने वाले मतदाताओं के लिए फॉर्म-6ए के 577 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे इस श्रेणी में कुल आवेदनों की संख्या 1,928 हो गई है.

फॉर्म-7 के 32,519 आवेदन भी दर्ज किए गए. इन आवेदनों का इस्तेमाल मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल करने पर आपत्ति जताने या किसी नाम को हटाने का अनुरोध करने के लिए किया जाता है. इसके साथ ही अब तक प्राप्त फॉर्म-7 आवेदनों की कुल संख्या 83,990 हो गई है.

इस दौरान नॉर्थ ईस्ट जिले में फॉर्म-7 के सबसे अधिक 3,968 आवेदन आए. इसके बाद साउथ जिले में 4,409 और साउथ वेस्ट जिले में 4,684 आवेदन प्राप्त हुए.

इसके अलावा 31 अगस्त से 17 नवंबर के बीच फॉर्म-8 के 1,17,122 आवेदन प्राप्त हुए. इन आवेदनों के जरिए मतदाता सूची में सुधार, जानकारी में बदलाव, या अन्य संशोधन करने का अनुरोध किया गया था. इस तरह कुल आवेदनों की संख्या 3,77,890 हो गई है.

इस अवधि के दौरान साउथ ईस्ट जिले में फॉर्म-8 के 10,469 आवेदन मिले, जबकि नॉर्थ ईस्ट जिले में 15,791 आवेदन दर्ज किए गए, जो सभी जिलों में सबसे अधिक है.

25 नवंबर की डेडलाइन नजदीक आ रही है. ऐसे में सीईओ कार्यालय मतदाता सूची को अपडेट करने का काम जारी रखे हुए है, ताकि पात्र मतदाताओं को इसमें शामिल किया जा सके और आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची पूरी तरह से अपडेट हो.

ये भी पढ़ें: 19 नवंबर को दिल्ली के इन पर्यटकों स्थलों पर फ्री एंट्री, बिना टिकट घूम सकेंगे; देखें लिस्ट

(Input: आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES