SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली SIR: नो-मैपिंग वाले वोटरों को राहत, घर-घर जाएंगे BLO; 11 अक्टूबर को कैंप

SIR Camp In Delhi: दिल्ली में SIR के तहत नो-मैपिंग और विसंगतियों के चलते लगभग 33 लाख लोगों को नोटिस भेजे गए हैं. इसमें से 10.28 लाख से ज्यादा मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है. बता दें कि BLO घर-घर जाकर जरूरी दस्तावेज जुटा रहे हैं

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 06, 2026, 07:42 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 07:44 AM IST
Join

Delhi News: दिल्ली में SIR के तहत नो-मौपिंग और विसंगतियों के कारण करीब 33 लाख लोगों को नोटिस भेजे गए थे, जिसमें से  10.28 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर लिया गया है. BLO ने घर-घर जाकर डॉक्यूमेंट ले रहे हैं. वहीं इसे लेकर 11 अक्टूबर को सारे मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप लगाए जाने वाले हैं. साथ ही दावे और आपत्तियों को 31 अक्टूबर तक जमा करना होगा. इनका निस्तारण 30 नवंबर तक कर लिया जाएगा.    

स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि अभी तक इसमें से 10,28,407 मतदाताओं से मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर सत्यापन किया जा चुका है. सत्यापन का प्रोसेस भी तेजी से चलाया जा रहा है. 11 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाकर नोटिस पाने वाले मतदाताओं से दस्तावेज जमा कराए जाएंगे. यही वजह है कि इस दिन दिल्ली के सारे मतदान केंद्रों पर फिर से स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे.      

जमा करा सकेंगे नोटिस
इसको लेकर पहले भी तीन कैंप लगाए जा चुके हैं. इन कैंपों में लाखों की संख्या में लोगों ने नोटिस का जवाब दाखिल कर लिए हैं. CEO कार्यालय के अनुसार, 31 अक्टूबर तक लोग नोटिस, दावे और आपत्तियां जमा करा सकेंगे. वहीं, जो भी लास्ट डेट तक मिलने वाले दावे-आपत्तियों का निस्तारण 31 नवंबर को किया जाएगा.      

कौन लेगा दस्तावेज
इतना ही नहीं निर्वाचन आयोग ने सुनवाई की प्रक्रिया को भी लोगों के लिए आसान बना दिया है. नो-मैपिंग या नोटिस पाने वाले लोगों के घर जाकर BLO संबंधित दस्तावेज लेंगे. इसके बाद डॉक्यूमेंट को ईसीआईनेट पर अपलोड कर दिया जाएगा. साथ ही ईआरओ मामले पर निर्णय लेंगे.  

युवा वोटरों को जोड़ने के लिए भी लगेंगे कैंप
युवा मतदाताओं के नाम मतदाता लिस्ट में शामिल करने के लिए सारे कॉलेजों, विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 7 और 8 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इसके पहले दो बार शिविर लगाए जा चुके हैं. यहां जाकर युवा अपना नाम मतदाता लिस्ट में शामिल करा सकते हैं.  

कांस्टेबल पर चाकू से हमला
ये डेवलपमेंट ऐसे समय सामने आया है, जब दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन जारी है. वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को  NSUI के विरोध प्रदर्शन के बीच एक प्रदर्शनकारी ने कथित तौर पर CISF के एक कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया. ये हमला तब हुआ जब कांस्टेबल जब प्रदर्शनकारी को बैरिकेड के पास से ले जा रहा था. इसके बाद  कांस्टेबल की दाहिनी कोहनी में चोट लग गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES