App

गुलफशा की फोन कॉल से मिली मलबे में फंसे होने की खबर, लेकिन नहीं बच सकी जान, हादसे में 4 मौतें

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के शाहदरा के नई सीमापुरी के ई-ब्लॉक में बुधवार को चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया. अब तक मलबे से 11 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें 8 घायल हैं. हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की हुई है.

गुलफशा की फोन कॉल से मिली मलबे में फंसे होने की खबर, लेकिन नहीं बच सकी जान, हादसे में 4 मौतें

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा के नई सीमापुरी ई-ब्लॉक में बीते बुधवार को एक हादसा हो गया. यहां एक चार मंजिला इमारत अचानक से भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.मलबे से अब तक कुल 11 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. इनमें 8 घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ताहिरपुर भेजा गया है. घायलों में मोमिन मिर्जा, अबदान, अब्दुल रहमान, देवरुद्दीन, सलमा, छोटे, सकीना और समद शामिल हैं. वहीं हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक एक बच्चा भी शामिल है.

कैसे गिरी बिल्डिंग 
बता दें कि फायर कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी दोपहर करीब 3:15 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, वहां पर पास में ही एक मकान में मरम्मत का काम चल रहा था. इस दौरान 25 sq. yards के प्लॉट पर बनी 4 मंजिला मकान गिर गई और पास की दो बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा.  

टीमें मौके पर पहुंचे? 
हादसे की सूचना मिलते ही NDRF, कैट्स एंबुलेंस और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंची. मौके पर दो दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस और बचाव गाड़ी पहुंची.  मलबा हटाने के लिए JCB मशीन लगाई गई. साथ ही राहत बचाव कार्य शुरु किया. वहीं हादसे वाली जगह पर DCP राजेंद्र कुमार मीणा और जोन अध्यक्ष पंकज लूथरा भी पहुंचे. दोनों ने  राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया.      

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा? 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सीमापुरी गोल चक्कर, DLF भोपुरा और आसपास के रास्तों पर आवाजाही पर असर पड़ा है. राहत और बचाव कार्य मौके पर है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो जरूरत न होने पर इस इलाके में जाने से बचें, घटना वाली जगह के पास वाहन पार्क न करें और भीड़ न लगाएं. साथ ही लेन खाली रखने को कहा गया है, जिससे एंबुलेंस और बचाव वाहनों को मौके तक पहुंचने में परेशानी न हो.

गुलफसा ने किया था रिश्तेदार के फोन 
वहीं, मलबे में फंसी गुलफसा ने अपने एक रिश्तेदार को फोन कर मदद मांगी थी. जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे और बचावकर्मियों से मदद की अपील की. करीब शाम 7:30 बजे बच्ची जोया को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. इसके करीब डेढ़ घंटे बाद गुलफशा को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More