दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस
दिल्ली के कई स्कूलों को गुरुवार यानी कि आज बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया है. मेल के आते ही पुलिस की टीमें तुरंत स्कूलों में पहुंचीं और सुरक्षा जांच शुरू कर दी.
दिल्ली के कई स्कूलों को गुरुवार यानी कि आज बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है. मेल के आते ही पुलिस की टीमें तुरंत स्कूलों में पहुंचीं और सुरक्षा जांच शुरू कर दी. पुलिस स्कूलों में तलाशी अभियान चला रही है, जिससे धमकी की सच्चाई का पता लगाया जा सके.
स्कूल परिसरों में सुरक्षा की चेकिंग
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलते ही हड़कंप मच गया. सूचना के मिलते ही पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. स्कूल परिसरों में सुरक्षा की चेकिंग होने लगी पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में जुट गईं. अधिकारियों के अनुसार, अभी तक स्कूलों में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
पुलिस ने तुरंत जांच शुरू किया
धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को संबंधित स्कूलों में तैनात किया गया.सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की बारीकी से जांच करने में लग गई, जिससे किसी भी तरह के खतरे से निपटा जा सके. फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है. दिल्ली में स्कूलों को धमकी मिलने की घटना ऐसे समय पर सामने आया है, जब सोमवार को नोएडा के भी कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले आया था.
सोमवार को मिला धमकी भरा मेल
नोएडा में जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल आया था, उसमें एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), जीबीएन शामिल थे. इन स्कूलों में भी बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की टीमों ने पहुंचकर जांच की थी. पुलिस ने उस समय भी किसी तरह के कोई संदिग्ध वस्तु के मिलने की बात नहीं की थी.
पुलिस ने क्या कहा?
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल सोमवार को आया था. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई की थी. स्कूलों की जांच बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, एएससी टीम और दमकल विभाग की मदद से की गई थी. पुलिस ने ये भी कहा कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच साइबर टीम कर रही है.