भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दिल्ली-NCR
  • /दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस

दिल्ली के कई स्कूलों को गुरुवार यानी कि आज बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया है. मेल के आते ही पुलिस की टीमें तुरंत स्कूलों में पहुंचीं और सुरक्षा जांच शुरू कर दी.

Written ByAkanchha Singh
Published: Oct 15, 2026, 11:40 AM IST|Updated: Oct 15, 2026, 01:19 PM IST
joinshare
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस
Image Credit: AI Image

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिल्ली के कई स्कूलों को गुरुवार यानी कि आज बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है. मेल के आते ही पुलिस की टीमें तुरंत स्कूलों में पहुंचीं और सुरक्षा जांच शुरू कर दी. पुलिस स्कूलों में तलाशी अभियान चला रही है, जिससे धमकी की सच्चाई का पता लगाया जा सके.  

स्कूल परिसरों में सुरक्षा की चेकिंग
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलते ही हड़कंप मच गया. सूचना के मिलते ही पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. स्कूल परिसरों में सुरक्षा की चेकिंग होने लगी पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में जुट गईं. अधिकारियों के अनुसार, अभी तक स्कूलों में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.    

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू किया
धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को संबंधित स्कूलों में तैनात किया गया.सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की बारीकी से जांच करने में लग गई, जिससे किसी भी तरह के खतरे से निपटा जा सके. फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है. दिल्ली में स्कूलों को धमकी मिलने की घटना ऐसे समय पर सामने आया है, जब सोमवार को  नोएडा के भी कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले आया था.

सोमवार को मिला धमकी भरा मेल  
नोएडा में जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल आया था, उसमें एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), जीबीएन शामिल थे. इन स्कूलों में भी बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की टीमों ने पहुंचकर जांच की थी. पुलिस ने उस समय भी किसी तरह के कोई संदिग्ध वस्तु के मिलने की बात नहीं की थी.  

पुलिस ने क्या कहा? 
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल सोमवार को आया था. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई की थी. स्कूलों की जांच बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, एएससी टीम और दमकल विभाग की मदद से की गई थी. पुलिस ने ये भी कहा कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच साइबर टीम कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Delhi News