SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जंतर मंतर: CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस की वार्निंग, मेट्रो-रेल पर लिए गए बड़े फैसले

Delhi News: दिल्ली में CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट की परमिशन नहीं दी है. वहीं दिल्ली पुलिस की जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने बताया कि हमें प्रोटेस्ट को लेकर आवेदन मिल था.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 09, 2026, 03:17 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 03:20 PM IST
Image Credit: Nupur Prasad (ANI X)
Join

Delhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर यानी कि कल CJP ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया है. ये प्रोटेस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होना है. वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट की परमिशन देने से इनकार कर दिया है.

दिल्ली पुलिस की जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने क्या कहा?  
दिल्ली पुलिस की जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने कहा कि सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास की तरफ से हमें प्रोटेस्ट को लेकर आवेदन मिला था. हमने आवेदन पर विचार किया, लेकिन नियमों के अनुसार प्रोटेस्ट से 10 दिन पहले इसकी सूचना नहीं दी गई. पुलिस ने ये भी बताया कि पार्टी को पिछली बार प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, उस समय भी पार्टी ने कुछ शर्तों और कानूनी नियमों का पालन नहीं किया था.  यही वजह है कि इस बार प्रोटेस्ट की परमिशन नहीं दी गई है. इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए राजधानी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू है. वहीं पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.              

जंतर-मंतर पहुंचकर किसी भी हाल में करेंगे मार्च-अभिजीत दीपके
पुलिस से परमिशन नहीं मिलने के बाद भी CJP ने प्रोटेस्ट करने की बात कही है.  पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि प्रोटेस्ट से पहले हजारों युवाओं को हिरासत में लिया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचकर किसी भी हाल में मार्च करेंगे. इसके साथ ही सौरव दास ने ट्रेनों को रद्द किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि लोग अपनी बात को सरकार के सामने रखने को लिए  दूसरे रास्ते भी तलाश लेंगे.    

ट्रेनें की गई रद्द? 
प्रोटेस्ट को देखते हुए रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाली ट्रेनें कर दी हैं. वहीं रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में प्रोटेस्ट के कारण सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. ये फैसला लोगों को परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है.  रेल मंत्रालय के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद से उन ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिन्हे 10 अक्टूबर की इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचना था.      

दिल्ली मेट्रो पर भी प्रोटेस्ट का असर 
दिल्ली मेट्रो पर भी प्रोटेस्ट का असर पड़ने वाला है. DMRC ने 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद करने का फैसला ले लिया है. ये व्यवस्था 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू होकर 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी. पुलिस ने कुछ स्टेशनों पर मेट्रो की आवाजाही कम कर दी है. जिन स्टेशनों के गेट को बंद किया ज रहा है, उसमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, नई दिल्ली, मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, आईएनए, हौज खास, लाजपत नगर, कश्मीरी गेट और विश्वविद्यालय समेत कई स्टेशन शामिल हैं.    

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही सख्त
प्रोटेस्ट के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राजधानी में कुल 23,000 सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के जवान तैनात किए जा रहे हैं. गृह मंत्रालय ने 221 CAPF कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी है. वहीं दिल्ली पुलिस को 110 और CAPF कंपनियां दी गई हैं, जिसमें 85 सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) कंपनियां, 10 सशस्त्र सीमा बल (SSB), सात इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP), सात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और एक सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) कंपनी शामिल हैं. प्रोटेस्ट के दौरान 20,000 दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES