SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CJP Protest से पहले नोएडा-दिल्ली में हाई अलर्ट, रात 9 बजे से चिल्ला बॉर्डर सील; BSF तैनात

राजधानी में होने वाले प्रदर्शन को लेकर नोएडा में भी अलर्ट है. दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) समेत भारी सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही रात 9 बजे से बॉर्डर सील भी कर दिया जाएगा.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 09, 2026, 04:58 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 06:08 PM IST
Image Credit: CJP Protest से पहले नोएडा-दिल्ली में हाई अलर्ट, रात 9 बजे से चिल्ला बॉर्डर सील; BSF तैनात (ANI X)
Join

Delhi Protest: SIR को रद्द करने और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. ऐसे में दिल्ली और उससे सटे राज्यों के बॉर्डर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी है.  नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है.

चिल्ला बॉर्डर पर सिक्योरिटी कड़ी
दिल्ली की ओर जाने वाले मुख्य बॉर्डर पर पुलिस और सिक्योरिटी फोर्स तैनात किए गए हैं. दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस के साथ बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान भी तैनात हैं. इलाके से गुजरने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. पुलिस बसों, टैक्सियों और प्राइवेट कारों को रोककर उनकी तलाशी ले रही है. संदिग्ध गतिविधियों और लोगों पर भी नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर लोगों से पूछताछ की जा रही है.

शुक्रवार रात 9 बजे के बाद से चिल्ला बॉर्डर सील
विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. बॉर्डर पर सिक्योरिटी इंतजाम को मजबूत करने के लिए RCC बैरियर भी लगाए गए हैं. वहीं रात करीब 9 बजे चिल्ला बॉर्डर को सील किया जाएंगा.  हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिली है.

नोएडा बॉर्डर पर एक्स्ट्रा सिक्योरिटी फोर्स तैनात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले नोएडा बॉर्डर पर पुलिस के जवान लगातार नजर रख रहे हैं. गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सिक्योरिटी एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं. चिल्ला बॉर्डर पर BSF की तैनाती और बैरियर लगने से सिक्योरिटी इंतजाम पहले से ज्यादा कड़े नजर आ रहे हैं.

गाड़ियों की चेकिंग जारी, बॉर्डर सील करने पर नजर
दिल्ली और नोएडा पुलिस विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए बॉर्डर पर खास निगरानी रख रही है. बसों, टैक्सियों और प्राइवेट गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है. ऐसे में शुक्रवार रात से बॉर्डर भी सील रहेगा. इसलिए, यात्री पुलिस के अगले फैसले और शनिवार के विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी पर नजर रखें, जिससे की यात्रियों को आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो.

गाजीपुर बॉर्डर पर जांच अभियान

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस सतर्क है. पुलिसकर्मी दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं, ताकि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके. बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के चलते दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है. 

ये भी पढ़ें: Delhi Metro: आज रात से दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, CJP के प्रोटेस्ट को लेकर DMRC का फैसला; देखें लिस्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES