दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, इस दिन से 3 दिन बारिश! जानिए IMD का ताजा अपडेट
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम पूरी तरह बदल गया है. बीते कुछ दिनों से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. वहीं आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और प्रदूषण दोनों की मार भी झेलनी पड़ेगी. वहीं मंगलवार से मौसम फिर से बदल सकता है.
Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल गया है. मानसून ने उत्तर भारत के बाकी बचे हिस्सों में वापसी कर ली है. वहीं दूसरी तरफ राजधानी में मानसून की विदाई हो गई है और मौसम पूरी तरह बदल गया है. ऐसे में आने वाले समय में गर्मी और प्रदूषण मिलकर लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने वाले हैं. जहां सितंबर के लास्ट में दिल्ली का मौसम ठंडा हो गया था, तो वहीं अक्टूबर के शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
गर्मी फिर करेगी परेशान
दिल्ली-NCR से मानसून की विदाई पूरी तरह से हो गई है. यही कारण है कि मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. आने वाले दिनों में लोगों को प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ सकती है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत NCR के इलाकों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई लगातार खराब होता जा रहा है. वहीं अगले कुछ दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहने वाले है और तापमान बढ़ता रहेगा. आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. वहीं आने वाले 7 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और हल्की बारिश की भी संभावना है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में 6 अक्टूबर के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. साथ ही लोगों को हल्की बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब में भी बारिश के आसार हैं. मौसम में बदलाव के साथ 20 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में दोबारा से लोगों को ठंड का अहसास हो सकता है. मौसम फिर से पूरी तरह बदल सकता है.
शनिवार को कैसा था मौसम?
दिल्ली में बीते शनिवार को धूप निकली हुई थी. वहीं रात के समय लोगों को गर्मी भी महसूस हुई. बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को रात के समय भी गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है. कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा और अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा. वहीं दिन के समय 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
सोमवार को कैसा रहने वाला है मौसम
राजधानी में कल भी मौसम साफ रहेगा. दिन के समय धूप निकली सकती है. कल राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं कुछ जगहों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज़्यादा रहेगा. दिन के समय 15-20 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद मंगलवार से दोबारा मौसम खराब होने की संभावना है.