SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा उलटफेर! क्या आज होने वाली है बारिश? अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. लोगों को पीछले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से रहात मिली है. वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 14, 2026, 06:54 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 06:55 AM IST
Image Credit: AI image
Join

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम बदला हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. दूसरे राज्यों में होने वाली बारिश का असर दिल्ली एनसीआर के कुछ जगहों में भी पड़ सकता है. आज राज्य में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. दूसरी तरफ पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है. लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.  

मंगलवार को कैसे था मौसम? 
बता दें कि बीते मंगलवार को मौसम सुहावना बना हुआ था. गर्मी का अहसास खत्म होते दिख रहा है. उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. दिल्ली के आसपास के इलाकों में रविवार रात से ही बादल छाए हुए हैं. आधी रात को करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई.  दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई हो चुकी है. इसके बाद से सक्रिय हुए एक नए मौसम सिस्टम के कारण दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहा है. कल भी लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था.    

आज कैसा रहेगा मौसम?  
दिल्ली में आज मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी में 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. लोगों को आज भी गर्मी से राहत मिलेगी. साथ दिल्ली के कुछ जगहों में बारिश की भी संभावना है. पिछले कुछ दिनों से लोग गर्मी से परेशान हैं.    

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?   
वहीं अगर अगले कुछ दिनों की मौसम की बात करें तो कल यानी कि 15 तारीख को दिल्ली में मौसम पूरी तरह से बदला रह सकता है, कुछ जगहों में बारिश भी होने की संभावना है. कल राज्य़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपसा है. वहीं 16 तारीख को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. साथ ही कुछ जगहों में बारिश की भी संभावना रहने वाली है. इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने वाला है. आने वाले कुछ दिनों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है. लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी का एहसास नहीं होने वाला है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES