Delhi-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज: अचानक होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान!
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में आज से मौसम बदल सकता है. लोगों को गरमी से राहत मिल सकती है. बीते कुछ दिनों से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन आज से दिल्ली के आसपास के इलाकों में मौसम बदलने वाले है. बारिश की भी संभवना है.
Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में मानसून अपने अंतिम चरण में है. IMD ने दिल्ली-एनसीआर समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर तक पहुंच सकती है. दिल्ली एनसीआर में अभी कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी रही. लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. दिन के समय भी धूप निकल रही है और शाम में भी मौसम गर्म रह रहा है. ऐसे में लोगें को गर्मी का एहसास हो रहा है.
सोमवार को कैसा था मौसम?
दिल्ली में सोमवार को मौसम ड्राई रहा. यहां तक की 5 अक्टूबर को तापमान भी 35 से 37 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहा. दिन में धूप निकल गई और रात के समय भी मौसम गर्म था. सोमवार को दिल्ली के आसपास भी कहीं बारिश नहीं हुई. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर का तापमान बढ़ ही रहा है. यही वजह है कि लोगों को रात में भी गर्मी का एहसास हो रहा है.
दिल्ली-NCR में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार कल दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर तूफानी गतिविधियां होने का अनुमान है. मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 22 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके बाद 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक आने का अनुमान है. दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री तक नीचे जा सकता है. इस दिन भी बारिश होगी.
कितना रहेगा तापमान
आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके बाद 7 अक्टूबर यानी कि कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक आने का अनुमान है. ऐसे में दो या तीन दिन में तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. इस बीच बारिश की भी पूरी संभावना है.
अगले तीन दिन कैसे रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कल आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है. लोगों को बाहर निकलने से पहले IMD का अपडेट देखना चाहिए. वहीं 8 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है. दिल्ली एनसीआर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं, 9 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही कुछ जगहों पर हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है. इस दिन बारिश की संभावना लगभग 15% के आसपास है. इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.