SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi-NCR Weather: सुबह ठंडक, दोपहर में गर्मी! दिल्ली-NCR में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में आज आसमान में बादल छाए रह सकता है. मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में गर्मी का असर बना हुआ है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 09, 2026, 06:41 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 06:44 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है. दिल्ली-एनसीआर में मानसून खत्म होने के बाद अब मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है. दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है. वहीं सुबह के समय हल्की ठंड मबसूस होने लगी है. शाम के समय लोगों को गर्मी का ही एहसास हो रहा है.  

8 तारीख को कैसा था मौसम? 
दिल्ली-एनसीआर से मानसून चला गया है. दूसरी तरफ मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है. बीते गुरुवार को दिल्ली ऐनसीआर में मौसम साफ रहा. दिन के समय धूप निकली हुई थी. सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही थी. वहीं शाम को भी मौसम थोड़ा ठीक था. तेज हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल रही है. वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के आसपास रहा, जबकी न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहा. वैसे तो गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले थे, लेकिन पूरे दिन मौसेम साफ बना रहा. हवा चलने से दिन के तापमान के बावजूद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है      

आज कैसा रहेगा मौसम?  
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. कुछ जगहों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की ठंज जरूर महसूस रही है, लेकिन दोपहर के समय धूप निकल जा रही है.        

10 और 11 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? 
वहीं आने वाले दिनों में मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं है. 10 और 11 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार,  9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की गति करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. ऐसे में  तेज हवाओं और बादलों के रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. दूसरी तरफ लोगों को सुबह और शाम ठंड जैसा महसूस होगा. 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है. इस दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री तक रह सकता है.        

12 और 13 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम  
12 अक्टूबर को मौसम साफ रहने वाला है. इस दिन अधिकतम तापमान 34 से 23 डिग्री  तक रह सकता है. 13 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 12 और 13 अक्टूबर दोनों दिनों के लिए फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है.

दिल्ली का AQI?  
वहीं दिल्ली एनसीआर में चल रही हवा का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है.दूसरी तरफ हवाएं प्रदूषक कणों को फैलाने में मदद करती हैं. ऐसे में लोगों को सांस लेने में कुछ राहत मिल सकती है. अक्टूबर में मानसून खत्म होने के बाद प्रदूषण बढ़ने का खतरा बना रहता है. हाल में दिल्ली का AQI दोबारा खराब हो गया था. नोएडा-गाजियाबाद की हवा भी ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची थी, इसलिए आने वाले दिनों में हवा की दिशा और गति महत्वपूर्ण रहेगी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES