Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR वालों संभल जाएं, आज बारिश-आंधी को लेकर IMD का अलर्ट! जानें 12 तारीख तक का अपडेट
Delhi NCR Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है, लेकिन दिल्ली-NCR में अभी बारिश का इंतजार है. हालांकि, IMD के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. सुबह से हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं.
Delhi NCR Weather: देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है, लेकिन अभी दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट नहीं ली है. राजधानी में अभी बारिश कहीं भी बारिश नहीं हुआ है. वहीं 7 अक्टूबर यानी कि आज IMD ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में कुछ जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. आज सुबह भी हल्की हल्की ठंडी हवा चल रही है. ऐसा हो सकता है कि मौसम में आज बदलाव देखने को मिले. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 25 राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं बिखरी बारिश की संभावना है, जिसमें से दिल्ली-एनसीआर का भी नाम है.
आज कैसे रहेगा मौसम
दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं अगर तापमान की बात करें तो आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं दोनों जगह तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. वहीं अगले एक हफ्ते राजधानी और उसके आसपास छिटपुट बारिश की संभावना है. वहीं आज भी पूरे दिन बारिश की संभावना बनी हुई है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है. हवा की रफ्तार सुबह 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक, दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 22 किलोमीटर प्रति घंटे और शाम-रात में दक्षिण-पूर्व दिशा से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है
कल कैसे था मौसम?
वहीं अगर बीते कल यानी कि 6 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में गर्मी थी. मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास था. लोगों को दिन में थोड़ी कड़ी धूप का सामना करना पड़ा. वहीं रात के समय भी लोगों को गर्मी सा ऐहसास हुआ. हाल में कुछ दिनों से दिल्ली में गर्मी का माहौल बना हुआ है. लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. आज से मौसम में थोड़ा बदलाव होने की उम्मीद है.
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?
दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 21°C से 23°C के बीच रहने की उम्मीद है. ये सामान्य के आसपास रहने वाली है. बता दें कि दिन के समय हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर बदलेगी. साथ ही गति 15 से 25 किमी/घंटा के बीच रहेगी. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर या कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत 21 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है. खराब मौसम से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका भी है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में 7 से 12 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 10 अक्टूबर के बाद मौसम में धीरे-धीरे नॉर्मल होने की उम्मीद है.