SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बारिश थमी, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिजाज, 5 तारीख तक कैसे रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. बारिश का दौर थमने के बाद आसमान साफ हो गया है और मानसून की विदाई के लिए अनुकूल हो गई हैं. मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 03, 2026, 11:30 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 11:36 AM IST
Join

Delhi News: दिल्ली में मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा है. वहीं एनसीआर में भी मौसम बदल रहा है. दूसरी तरफ अब मानसून के पीछे हटने के लिए हालात अनुकूल हो गए हैं. यही वजह है कि बारिश बंद हो गई है और मौसम साफ होने लगा है. मौसम ने जो करवट ली है उसके बाद से हल्की ठंड बढ़ गई है. सुबह और शाम मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. वहीं दिन के समय धूप निकल रही है.  

आज कैसे रहेगा मौसम?  
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर से अब मानसून की पूरी तरह से विदाई हो गई है. राजधानी में आज मौसम शुष्क रहेगा. साथ ही दिन में धूप निकलेगी. वहीं यहां किसी भी तरह का कहीं भी बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं है. आज पूरा क्षेत्र ग्रीन जोन में तब्दील है. हालांकि हवाओं का दौर जारी रहेगा. आज लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा, क्योंकि दिनभर में 20-22 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.        

सुबह-शाम ठंड बढ़ी
दिल्ली एनसीआर और आसपास के जगहों में कुछ बीते दिनों हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है. साथ ही प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. ऐसे में रात और सुबह के समय हल्की ठंड लग रही है. लोगों को सर्दी जैसा महसूस हो रहा है. शाम और रात के समय पश्चिम दिशा में चलने वाली हवा कम होकर 15 किमी प्रति घंटा तक रह जाएगी.  

कल कैसे रहेगा मौसम? 
वहीं रविवार यानी कि 4 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहने वाले है. IMD के अनुसार, संडे के दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है.  

5 अक्टूबर तक दिल्ली में साफ रहेगा मौसम
राजधानी में अक्टूबर की शुरुआत गर्म मौसम के साथ हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 अक्टूबर तक राजधानी में आसमान साफ रहने और दिन में धूप निकलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और आंधी-बारिश की भी संभावना नहीं जताई गई है. शनिवार सुबह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर लोग टहलते और एक्सरसाइज करते नजर आए. यहां AQI करीब 164 दर्ज किया गया. सुबह के समय पार्कों और खुले इलाकों में हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम गर्म बना रह सकता है. मौसम साफ रहने से आने वाले दिनों में लोगों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES