SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम! आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें आगे क्या होगा

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आज आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. कई जगह हल्की से मध्यम हवाएं भी चल सकती हैं.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 15, 2026, 06:54 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 06:55 AM IST
Join

Delhi NCR Weather: दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है. पहले जिस तरह की गर्मी पड़ रही थी, लोगों को उससे राहत मिल गई है. वहीं आज दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों में बारिश के भी आसार रहेंगे. कहीं कहीं तो हल्की से मध्यम हवा भी चल रही है. IMD ने पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का विशेष अलर्ट जारी किया है. अब मौसम पूरी तरह बदला ही रहने वाला है. दूसरी तरफ  देश के दक्षिणी हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है.

कल कैसे था मौसम?
दिल्ली-एनसीआर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहा. अक्टूबर का महीना हर साल आम तौर पर इसी तरह शुरू होता है. ये वो समय होता है जब मौसम पूरी तरह बदल जाता है. आज, 14 अक्टूबर को भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलने की उम्मीद है और उत्तर भारत में बारिश की भी काफी संभावना है.  

आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली एनसीआर में आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि, दोपहर से शाम के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. कुछ जगहों में मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की भी संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी/घंटे (झोंकों में 60 किमी/घंटे तक) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. IMD ने कहा है कि रात में भी कई जगहों पर हल्की बारिश की एक और स्पेल आ सकती है. ऐसे में तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है.    

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? 
दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में भी मौसम पूरी तरह बदला रहने वाला है. लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. साथ ही 16 अक्टूबर यानी कि कल बिजली कड़कने के साथ बारिश की भी संभावना है. इसके बाद से अगले कुछ दिनों तक बारिश नहीं है. लेकिन मौसम सुहावना ही बना रहेगा. आज और कल तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. 16 के बाद से मौसम साफ होने की संभावना रहेगी. साथ ही थोड़ा तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES