SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-NCR में ठंड ने दी दस्तक! जानें अगले 4 दिन मौसम करेगा परेशान या मिलेगी राहत?

दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. लोगों को गर्मी से रहात मिल गई है. दूसरी तरफ ठंडक का भी एहसास हो रहा है. राजधानी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं अब अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने की संभावना है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 18, 2026, 06:38 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 06:59 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है. मौसम की मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है. वहीं पूरे उत्तर भारत में बारिश के कारण तापमान कम हो गया है. साथ ही ठंड का अहसास हो रहा है. साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून विदाई ले रहा है. इस कारण बारिश भी जमकर हो रही है. राजधानी में आज मौसम साफ रहने वाला है. लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. मौसम ठंडा रहेगा. दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. जहां कुछ दिन पहले लोगों को गर्मी ने परेशान कर रखा था, तो वहीं 15 तारीख के बाद से राजधानी के मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है. 22 तारीख तक मौसम साफ रहने वाला है.          

कल कैसे था मौसम?
दिल्ली में 17 तारीख को मौसम सुहावना बना रहा. तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन मौसम ठंडा रहा. लोगों को गर्मी से राहत थी. राजधानी में बीते शनिवार को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन बारिश हुई नहीं. 17 तारीख को दिल्ली का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहा. आसमान भी पूरे दिन साफ था. देखा जाए तो राजधानी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. लोगों को गर्मी इस कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत है.

आज कैसा रहेगा मौसम? 
दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. दो दिन हुई बारिश ने तापमान को कम कर दिया है. इसके साथ ही लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है. 18 तारीख (रविवार) को आसमान साफ रहने वाला है. किसी तरह को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. बारिश की भी आज कोई संभावना नहीं है. आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है. शनिवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR में अगले 6 दिन मौसम देगा राहत या बढ़ाएगा ठंड? IMD का आ गया नया अपडेट!    

कैसे रहेगा अगले तीन दिन का मौसम? 
वहीं 18 तारीख (रविवार) से 21 तारीख तक दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. 21 के बाद से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वैसे लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. मौसम भी ठंडा रह सकता है. 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. इस दौरान बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. लोगों को अब बारिश से छुटकारा मिल सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES