Delhi-NCR में अगले 6 दिन मौसम देगा राहत या बढ़ाएगा ठंड? IMD का आ गया नया अपडेट!
राजधानी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल गई है. दिल्ली एनसीआर में 15 तारीख की बारिश के बाद से ही मौसम बदला हुआ है. वहीं 17 से 22 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना नहीं है.
दिल्ली-एनसीआर में हल्की गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. राजधानी समेत एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है. जहां एक तरफ कुछ दिन पहले लोग उमस वाली गर्मी से बेहाल थे, तो वहीं अब ठंड ने लोगों का मिजाज बदल दिया है. 15 तारीख से दिल्ली का मौसम बदला हुआ है. वहीं इस दिन हुई बारिश ने पूरे दिल्ली को ठंड का एहसास करा दिया है. 16 को भी मौसम ठंड रहा, लेकिन मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश न होने का अनुमान जताया है.
दिल्ली में कल कैसा था मौसम?
राजधानी में बीते शुक्रवार को भी मौसम ठंडा रहा है. कल अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहा. लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली. पूरी दिन आसमान में बादल छाए रहे और कई एरिया में तो हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. इस मौसम ने दिल्ली एनसीआर का पूरा माहौल ही बदल दिया है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि हिमालय क्षेत्र में दो लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बीते कल भी कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली.
17 तारीख को कैसा रहेगा मौसम?
17 तारीख यानी कि आज भी मौसम ठंडा रहने की संभावना है. लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि आसमान साफ रहेगा, लेकिन उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. आज किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं है और ना ही बारिश के आसार हैं. वहीं 17 तारीख से 22 अक्टूबर तक मौसम राजधानी में बारिश न होने का अनुमान जताया गया है.
क्यों बदला मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आए अचानक बदलाव का कारण उत्तरी पंजाब के ऊपर बना एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और दक्षिण हरियाणा के आसपास हवा में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन है. बता दें कि पूरे दिन नमी बने रहने का कारण बारिश के दौरान हवा में अधिकतम नमी का स्तर 100% और न्यूनतम नमी 76% दर्ज किया गया है.
आने वाले दिनों का मौसम?
मौसम विभाग ने 17 तारीख से 22 अक्टूबर तक मौसम बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है. इस दौरान मौसम साफ रहने वाला है. इस बीच अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रह सकता है.