App

Delhi में CJP के प्रदर्शन को लेकर बॉर्डरों पर क्या हाल? जानें गाजियाबाद-नोएडा-हरियाणा की सीमाओं का पूरा अपडेट

CJP के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-NCR में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर वाहनों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की जा रही है.

Delhi में CJP के प्रदर्शन को लेकर बॉर्डरों पर क्या हाल? जानें गाजियाबाद-नोएडा-हरियाणा की सीमाओं का पूरा अपडेट
Image Credit: Delhi में CJP के प्रदर्शन को लेकर बॉर्डरों पर क्या हाल? (IANS X)

Delhi Protest: जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के देखते हुए दिल्ली से सटे राज्यों के बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है. दिल्ली में प्रवेश करने से पहले गाड़ियों की जांच की जा रही है.

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर गाड़ियों की सघन जांच 
दिल्ली-नोएडा के कालिंदी कुंज बॉर्डर पर RCC के बैरिकेड लगाए गए है. पुलिस गाड़ियों की सघन जांच के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा है. फिलहाल यहां ट्रैफिक सूचारु रूप से जारी है. नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन पर आईएएनएस से कहा, जिले में बीएनएसएस की 163 धारा लागू की गई है. शांति व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है. पूरे जिलें में धारा 163 को लागू कराने के लिए निगरानी की जा रही है.

चिल्ला बॉर्डर पर बीते रात से हाई अलर्ट है. चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस, नोएडा पुलिस के साथ BSF के जवान की भारी तैनाती की गई है. लोहे के बैरिकेड्स के साथ RCC के बैरिकेड भी लगाए गए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने बैरिकेड पर धारा 163 लागू का पोस्टर भी लगाया हुआ है. किसी भी गाड़ी में 5 से ज्यादा लोग होने या संदिग्ध पाए जाने पर पूछताछ की जा रही है.

गाजिपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा-व्यवस्था सख्त
गाजियाबाद के यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा-व्यवस्था सख्त की गई है. आने-जाने वाले लोगों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और साथ ही पूछताछ कर गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत दी जा रही है. इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा, कल (शुक्रवार) से ही हमारी ओर से चेकिंग की जा रही है और आज (शनिवार) भी 100 के ऊपर सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी है. इस दौरान हमारी ओर से ध्यान रखा जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले. किसी को कोई असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि मिल रहे इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर जवानों की संख्या में हम बढ़ोतरी भी कर सकते हैं.

शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने कहा, आज दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और कई त्योहार आने वाले हैं. सीनियर अधिकारियों के आदेश पर सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए बैरियर और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. हम लोगों की ओर से आगे भी सुरक्षा व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा.

एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया, दिल्ली पुलिस से हम लोग समन्वय बनाए हुए हैं. इनपुट के आधार पर जो भी जानकारी है, हम लोगों की ओर से एक दूसरे के साथ साझा किया जा रहा है. ओयो होटल में चेकिंग की जा रही है. सार्वजनिक स्थानों पर मूवमेंट किया जा रहा है. सड़क पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है.

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
दिल्ली-हरियाणा का टिकरी बॉर्डर पर CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस, SSB, ट्रैफिक पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. दिल्ली के बाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है. वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है.

पंजाब और हरियाणा नंबर की गाड़ियों की विशेष रूप से जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, किसान नेताओं, CJP समर्थकों और प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे लोगों को बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है.  प्रदर्शन के समर्थन में आने वाले लोगों को वापस भेजा जा रहा है.

सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली-हरियाणा पुलिस की तैनाती
वहीं सिंघु बॉर्डर पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है, एक तरफ दिल्ली पुलिस तो दूसरी तरफ से हरियाणा पुलिस की तैनाती की गई. जिन गाड़ियों में आंदोलनकारी होने का संदेह हो रहा, उनकी तलाशी दा रही है और पूछताछ की जा रही है.

 दिल्ली के शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है. खास तौर पर बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं, जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं. इनमें सबसे अहम अप्सरा बॉर्डर पिकेट है, जहां हम अभी मौजूद हैं. हमने यहां जरूरी स्टाफ तैनात किया है, जिसमें हमारे लोकल स्टाफ, ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ तालमेल बिठाकर ट्रैफिक पुलिस के लोग और अतिरिक्त फोर्स शामिल हैं.

(Input: IANS)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More