SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए गुड न्यूज! इन 2 लाइनों पर दौड़ेंगी ज्यादा ट्रेनें, यात्रियों को राहत

Delhi News: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए DMRC ने पिंक लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है. अब इस कॉरिडोर पर रोज पहले की तुलना में 5 से 6 अधिकट्रेनें चल रही हैं.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 07, 2026, 09:48 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 09:49 AM IST
Join

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए DMRC ने पिंक लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा दी है. इस वजह से पिंक लाइन पर पहले के मुकाबले रोज 5 या 6 ट्रेनें ज्यादा चल रही है. ऐसा होने के बाद पिंक लाइन पर यात्रियों के आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी. इसके साथ ही मजेंटा लाइन पर भी ट्रेनें बढ़ाई गई हैं.

कितनी KM लंबी है सर्कुलर लाइन
मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पर 6 कोच की बिना ड्राइनर वाली ट्रेनें चलती थी. पिंक लाइन कॉरिडोर पर इस मार्च से पहले तक शिव विहार से मजलिस पार्क तक मेट्रो का परिचालन होता था. उस समय लगभग रोज 37 से 39 ट्रेनों का परिचालन होता था. वहीं इस साल मार्च में फेज चार के तहत  12.3 किमी लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर मेट्रो चलना शुरू हुई थी. ये कॉरिडोर भी पिंक लाइन का हिस्सा है. यही वजह रही की पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की पहली सर्कुलर लाइन में बदल गई. इसके बाद इसका नेटवर्क बढ़कर 73.49 किलोमीटर हो गया. मार्च में पिंक लाइन पर रोज 40 ट्रेनें चलाई गईं.

छह लाख यात्री करते हैं सफर
वहीं अगर अप्रैल की बात करें तो, पिंक लाइन पर रोज 43-44 मेट्रो ट्रेनें चलने लगी. इसका मुख्य ये रहा कि  एक तो मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद पिंक लाइन की लंबाई बढ़ गई. दूसरा इस कॉरिडोर पर लोगों की संख्या बढ़ रही है. इस कारण दिल्ली मेट्रो में रोज साढ़े छह लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं. यही कारण है कि दिल्ली मेट्रो का पिंक लगाइन तीसरा सबसे व्यस्त कॉरिडोर बन चुकी है.  

मजेंटा लाइन पर भी बढ़ी ट्रेन
मजेंटा लाइन पर लोगों की बढ़ रही थी. इसको ही देखते हुए मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है. मार्च से लाइन पर 24 की जगह 25 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. वहीं, मजेंटा लाइन एक्सटेंशन (दीपाली चौक-मजलिस पार्क) पर ट्रेनों की संख्या तीन से बढ़ाकर सात कर दी गई है. इसके बावजूद व्यस्त समय में करीब छह मिनट के अंतराल पर ही मेट्रो मिलने से कुछ स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और परेशानी बनी हुई .

क्यों ट्रेनों को बढ़ाया गया  
ट्रेनों को बढ़ाने का फैसला दिल्ली मेट्रो में बढ़ते यात्रियों की संख्या को देखते हुए लिया गया है. वहीं पिंक और मैजेंटा लाइन पर लोगों की भीड़ भी बढ़ रही थी. यही कारण है कि यहां ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है. पिंक लाइन पर अब पहले की तुलना में रोज 5 से 6 ट्रेन चलाई जाएंगी. मार्च में मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर शुरू होने के बाद पिंक लाइन का नेटवर्क 73.49 किलोमीटर हो गया. साथ ही ये दिल्ली मेट्रो की पहली सर्कुलर लाइन बन गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES