SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में महिलाओं के लिए बनेंगे खास पार्क, सुबह-शाम घूमने के लिए मिलेगी सुरक्षित जगह

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में हुई घटना के बाद MCD महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास पार्क बनाने की योजना पर विचार कर रहा है. इसके तहत दिल्ली के हर वार्ड में महिलाओं के लिए अलग पार्क बनाने की संभावना तलाशी जा रही है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 14, 2026, 09:40 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 09:41 AM IST
Image Credit: zee media file photo
Join

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में हुई घटना के बाद महिलाओं को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. दिल्ली के हर वार्ड में महिलाओं के लिए खास पार्क बनाने की प्लानिंग चल रही है. इसकी तैयारी दिल्ली नगर निगम (MCD) कर रहा है. इसे लेकर नगर निगम ने सर्वे भी शुरू कर दिया है. सर्वे के बाद इस प्रस्ताव को लागू करने की संभावना का पता लगाया जा सकता है.  

बैठक में क्या हुआ?  
स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्या शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर वार्ड में महिलाओं के लिए पार्क बनाने की योजना पर चर्चा की गई. आधिकारिक बयान के अनुसार, इन पार्कों को बनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं को सुबह और शाम के सैर और मनोरंजन के लिए सुरक्षित जगह देना है. इसे लेकर अधिकारियों को ये निर्देश दिया गया है कि वो सही जगह की पहचान करें और हर वार्ड में इस तरह की सुविधाएं को विकसित करें.         
 
क्यों उठाया जा रहा ये कदम? 
ऐसे समय में ये कमद उठाया गया है, जब सितंबर में दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी. इस घटना के बाद से दिल्ली में पब्लिक पार्कों की सुरक्षा को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. ऐसे में अब MCD महिलाओं के लिए खास पार्क बनाने की योजना पर विचार कर रहा है.      

बैठक में कितने फैसले लिए गए? 
इस बैठक में एडिशनल कमिश्नर संजीव मित्तल और हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी भी शामिल थे. इस दौरान पानी बचाने और ग्राउंडवाटर लेवल को बेहतर बनाने के लिए MCD पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने को लेकर भी चर्चा की गई. यहां तक की अधिकारियों को पेड़ों की छंटाई, ग्रीन वेस्ट के निपटान और पार्क के रेगुलर रखरखाव पर ध्यान देने की निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ अधिकारियों को पार्क के लिए जगह चुनने के लिए भी कहा गया है.  

बेहतर वॉकिंग ट्रैक विकसित करने के निर्देश
स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्या शर्मा ने अधिकारियों को पार्कों में बेहतर वॉकिंग ट्रैक बनाने और लोगों की सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पार्कों को साफ-सुथरा, हरा-भरा और सुविधाजनक बनाया जाए. इसके साथ ही पार्कों में वर्षा जल संरक्षण, हरे कचरे के सही प्रबंधन और नियमित रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा गया. अधिकारियों को सभी काम तय समय में पूरा करने और पार्कों की सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES