SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जामिया में ‘फ्री शरजील इमाम’ के नारों पर विवाद... VHP का कांग्रेस पर हमला, छात्रों ने दी सफाई

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रोटेस्ट का आज 14वां दिन है. इस बीच, कैंपस की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ जैसे नारे लिखे मिलने से विवाद बढ़ गया है. JMI की उच्च-स्तरीय समिति ने छात्रों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 24, 2026, 03:10 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 05:51 PM IST
Image Credit: 'फ्री कश्मीर' नारे के बीच यूनिवर्सिटी कमेटी ने प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से क्या कहा
Join

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. यूनिवर्सिटी कैंपस की दीवारों पर फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम जैसे नारे लिखे मिले हैं. इन नारों के सामने आने के बाद कैंपस का माहौल गरम हो गया. वहीं JMI की उच्च-स्तरीय समिति ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अपना आंदोलन वापस लेने की अपील की है. समिति का कहना है कि संविधान के बिना छात्र संघ चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की जा सकती. समिति ने बताया कि एक ड्राफ्ट समिति गठित कर दी गई है. साथ ही समिति ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की समीक्षा करने की भी सिफारिश की है. इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों को छात्रों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया गया है.

विनोद बंसल ने साधा कांग्रेस पर निशाना 

वहीं VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि जामिया को देशद्रोह का अड्डा बनाया जा रहा है. शरजील इमाम जैसे देशविरोधी और कट्टरपंथी विचारधारा वाले व्यक्ति के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं. कश्मीर को आजाद करने की मांग की जा रही है. आखिर ये सब क्या हो रहा है? कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए है?  ऐसे देशद्रोही विचारों का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं होना चाहिए. कांग्रेस के कई नेता ऐसे लोगों को संरक्षण देते हैं. कांग्रेस अब झूठ फैलाने वालों का गिरोह बन गई है. कांग्रेस को दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने आचरण पर ध्यान देना चाहिए. कांग्रेस हमेशा से हिंदुओं के साथ अन्याय करती आई है.

साजिद रशीदी ने क्या कहा? 

मुस्लिम धर्मगुरु साजिद रशीदी ने नेहा बोरा और अभिजीत दीपके पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ‘फ्री शरजील इमाम’ और ‘आजाद कश्मीर’ के नारे क्यों लिखे गए हैं? इसके पीछे इनकी क्या मंशा है? स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट में ये नारे किसने जोड़ दिए हैं? इसकी जांच होना बहुत जरूरी है. हम मुसलमान ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं. हम तो Wait & Watch करके चल रहे हैं

हमें नहीं पता नारे किसने लिखे हैं-छात्र

कैंपस के अंदर विवादित स्लोगन लिखे जाने को लेकर छात्रों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने स्लोगन लिखकर आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की है. पिछले 20 साल से छात्रसंघ के चुनाव नहीं हुए हैं. इसी मांग को लेकर छात्र पिछले 14 दिनों से धरने पर बैठे हैं. छात्रों का आरोप है कि जामिया प्रशासन ने उनकी मदद करने के बजाय उन्हें धरने से हटाने की कोशिश की है. उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. कैंपस की दीवारों पर लिखे नारों को लेकर छात्रों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये नारे किसने लिखे हैं.

ये भी पढ़ें- 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील इमाम', दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित नारे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES