नवरात्रि में दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने बताए ऑप्शनल रास्ते
Jhandewalan Temple: दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में नवरात्रि के दौरान भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए आती हैं. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. 10 से 20 अक्टूबर तक रानी झांसी रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.
Delhi Traffic Advisory: शारदीय नवरात्रि की शुरुआती रविवार यानी कि आज से हो रही है. नौ दिन चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के समय दिल्ली के सबसे फेमस झंडेवालान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं.
ऐसे में संभावित भीड़ को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत 10 से 20 अक्टूबर तक रानी झांसी रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक लग सकती है. ऐसे में गाड़ी चलाने वालों को जाम से बचने के लिए ऑप्शनल रास्तों को यूज करने की सलाह दी गई है.
इन सड़कों पर हो सकता है ट्रैफिक प्रभावित
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में झंडेवाला मंदिन के पास लोगों की भीड़ बढ़ सकती है. मंदिर के पास पैदल चलने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने से रानी झांसी रोड और आसपास की मेन सड़कों पर जाम लगने की संभावना है. इसे देखते हुए गाड़ियों चलाने वालों को 10 से 20 अक्टूबर तक रानी झांसी रोड का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी गई है. पुलिस ने लोगों से साफ तौर पर अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपने रास्तों की प्लानिंग कर लें. ऐसे में उन्हें जाम से बचने में आसानी होगी.
वैकल्पिक रास्ते कौन से हैं
ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग रास्तों से आने वाले गाड़ी चलाने वालों के लिए ऑप्शनल रास्तों की जानकारी दी है. वहीं नई दिल्ली से करोल बाग जाने वाले लोग पंचकुइयां रास्तों और बग्गा होकर जा सकते हैं. दूसरी तरफ तीस हजारी से वंदे मातरम वाले रास्ते और करोल बाग की तरफ जाने वाले लोगों को न्यू रोहतक रोड का यूज करने को कहा गया है. इसके अलावा नई दिल्ली से अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) जाने वाले गाड़ियों को मिंटो रोड और राजघाट जहां जाना है वाहां पहुंचने को कहा गया है. ऐसे में इन लोगों को मंदिर के पास की भीड़ से बचने का मौका मिलेगा.
इन रास्तों पर भी रहेगा डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पंचकुइयां रोड से गाड़ी चलाने वाले लोगों को बग्गा और फिर फैज रोड की ओर भेजा जाएगा. वहीं जो लोग नई दिल्ली की तरफ जा रहे हैं, वो रानी झांसी फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, अजमेरी गेट की तरफ जाने वाले गाड़ियों को झंडेवालान से DBG रोड और फैज रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. ऐसे में गाड़ी चलाने वालों को सलाह दी गई है. वो सफर के दौरान ट्रैफिक संबंधी निर्देशों का पालन करें और जरूरत के अनुसार ऑप्शनल रास्तों को चुने.
नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मंदिर में दर्शन करने जाने वाले भक्त और आसपास से गुजरने वाले लोगों को ज्यादा समय लेकर घर से निकलना चाहिए. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, जिससे सफर के दौरान परेशानी से बचा जा सके.