App

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर, बिहार कैंपेन से रहे दूर', INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में क्यों लगे ये पोस्टर?

INDIA Bloc Meeting: दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले सियासी माहौल गर्म नजर आ रहा है. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 11 बजे होने वाली बैठक से पहले मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में पोस्टर लगाए गए. इन पोस्टरों के जरिए विपक्षी नेताओं पर चुनाव आयोग (ECI) और EVM को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है.

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर, बिहार कैंपेन से रहे दूर', INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में क्यों लगे ये पोस्टर?

Delhi News: दिल्ली में आज  INDIA गठबंधन की बैठक होने वाली है. ये बैठक दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 11 बजे शुरू होगी. वहीं बैठक से पहले राजधानी में सियासी पारा बढ़ता नजर आ रहा है. मध्य दिल्ली के कई इलाकों में कुछ पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर के जरिए विपक्षी नेताओं पर चुनाव आयोग (ECI) और EVM को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया गया है. इन पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की फोटो का इस्तेमाल किया गया है.

दोनों पोस्टर में क्या है? 
सामने आए पोस्टरों में विपक्षी गठबंधन के नेताओं से अलग-अलग सवाल पूछे गए हैं. जो पोस्ट लगाए गए हैं, उसमें से एक पर लिखा है, INDI Alliance का दोगलापन, जीते तो ECI को ताली, हारे तो ECI को गाली. इस तरह विपक्ष पर चुनाव आयोग को लेकर कथित तौर पर अलग-अलग रुख अपनाने का आरोप लगाया गया है.  

वहीं दूसरे पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल को बिहार में हुए चुनाव के मुद्दे को लेकर घेरने की कोशिश की गई है. लगाए गए पोस्टरों में विपक्षी नेताओं की फोटो के साथ चुनाव आयोग, EVM और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं.    

बैठक में किन बातों पर होगी चर्चा? 
INDIA गठबंधन की बैठक उस समय होने जा रही है, जब विपक्षी पार्टियां SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. विपक्ष ने कई बार मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखी  हैं. बैठक में मुख्य रूप से CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर रोक लगाने और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामलों की जांच कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.        

राजनीतिक माहौल गर्म है
INDIA गठबंधन की बैठक से पहले राजधानी की सड़कों पर लगे पोस्टर राजनीतिक माहौल को गर्म कर रही हैं और बहस को एक नया मुद्दा दे रहे हैं. बैठक में विपक्षी दल चुनाव आयोग और SIR जैसे मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा करने वाले. वहीं दिल्ली में लगे पोस्टर उन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्ष पर हमला बोला जा रहा है. इन पोस्टर को लगाने के पीछे किसका हाथ है ये अभी साफ नहीं हो पाया है.  

INDIA गठबंधन में कितने दल हैं
पहले जब बैठक होती थी, तो उसमें 23 दल शामिल होते थे. वहीं आज होने वाली बैठक 21 पार्टियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. आम आदमी पार्टी (AAP) और DMK पहले ही INDIA गठबंधन से दूरी बनाने की बात कह चुकी हैं. ऐसे में दोनों दलों के नेता बैठक में शामिल नहीं होंगे.

अखिलेश यादव भी नहीं पहुंचेंगे
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे. उनकी जगह पार्टी की ओर से सांसद हरिंदर मलिक और मोहिबुल्लाह नदवी बैठक में शामिल होंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, जयराम रमेश और के.सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के प्रमुख नेता बैठक में मौजूद रहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो