SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सो रहे थे लोग, तभी झुग्गियों में भड़की आग, कई झुग्गियां जलकर हुई खाक

दिल्ली के गीता कॉलोनी तड़के में सुबह 3 बजे आग लग गई. इसमें लगभग 8 से 10 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं. जब आग लगने की घटना हुई तब लोग सो रहे थे. गनीमत की बात ये रही कि किसी की जान नहीं गई. वहीं सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 25, 2026, 09:57 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 10:03 AM IST
Image Credit: ANI X
Join

दिल्ली के गीता कॉलोनी से एक आग लगने का मामला सामने आया है, जहां रविवार तड़के सुबह भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. बताया गया कि आग में 8 से 10 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. वहीं आग लगने की ये घटना रविवार तड़के 3 बजे के आसपास की है. जैसे ही आग लगने की बात सामने आई दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. आग कई झुग्गियों में फैल चुकी थी. काफी कोशिश करने के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.    

कितनी झुग्गियां जलकर हुई खाक? 

फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने बताया कि झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंच गए. लगभग 6 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और हमने आग बुझाने का काम शुरू किया. किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है. हमें ये सूचना सुबह करीब 3.06 या 3.07 बजे मिली थी. इस घटना में लगभग 8 से 10 झुग्गियां प्रभावित हुई हैं.

भीषण आग लग गई

आग में अपनी झुग्गी गंवाने वाले एक व्यक्ति ने बताया, हम यहां एक झुग्गी में रहते थे, जिसमें तीन कमरे बने हुए थे. पास ही एक हैंडपंप भी था. हम सो रहे थे, तभी अचानक किसी के चिल्लाने की आवाज आई. पीछे रहने वाले भरत नाम के एक व्यक्ति ने चिल्ला कर बताया कि बहुत भीषण आग लग गई है. आग इतनी तेज थी कि हम बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर निकल पाए.

पीड़ित व्यक्ति ने क्या कहा? 

एक दूसरे पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि मुझे सही समय तो नहीं पता क्योंकि मैं काम पर गया हुआ था, लेकिन घर से फोन आया तो मैं तुरंत वापस आ गया. मेरे बच्चे यहीं थे, उन्होंने मुझे फोन करके बताया कि झुग्गियों में आग लग गई है. यहां लगभग 15 से 16 झुग्गियां थीं, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई है. अंदर का सारा सामान बर्बाद हो गया है, जिससे हम सभी का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों छात्रा ने स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल भेजा? दिल्ली पुलिस ने खोला राज

Input- IANS

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES