दिवाली से पहले दिल्ली में देसी घी पर छापेमारी, 322 लीटर से ज्यादा घी जब्त
दिवाली का त्योहार अब नजदीक ही है. ऐसे में खाद सुरक्षा विभाग ने विज्ञापन देने वाले स्टोरों से 322.53 लीटर घी जब्त किया है. ऐसे में लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. दुकानदार विज्ञापन देकर लोगों को लालच देते हैं और खराब घी बेचते हैं.
दिल्ली में दिवाली का त्यौहार नजदीक आ रहा है. ऐसे में अगर आप भी देसी घी खाने के शौकीन हैं या देसी घी से मिठाई बनाने के शौकीन हैं तो हो जाइए सावधान. देसी घी आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकता है. अब देसी घी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इससे पहले त्योहार पर पनीर और मावे पर खाद सुरक्षा विभाग की छापेमारी होती थी, लेकिन अब देसी घी पर भी छापेमारी हो रही है.
दिल्ली के मार्केट से लिए गए सैंपल
इसी को लेकर खाद सुरक्षा विभाग ने विकासपुरी के बुडेला अग्रवाल सुपर मार्केट में देशी घी के तीन सैंपल फेल किए और दुकानदार से बातचीत की. उन्होंने बताया कि दशहरा से एक दिन पहले खाद सुरक्षा विभाग की टीम आई थी. हमने सारे बिल उनको दिखाए और देशी घी के तीन सैंपल फेल बताए. उसके बाद से हमने देशी घी पर रोक लगा दी. वहीं ग्राहकों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हम तो काफी सालों से सामान खरीद रहे है.
देसी घी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
राजधानी में अब त्योहारों में घरों और मिठाइयों के लिए इस्तेमाल होने वाले देसी घी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दिल्ली में पहले नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप पकड़ी गई. अब नकली घी पकड़ा जा रहा है. घी को बड़े डिस्काउंट का लालच देकर बेचा जा रहा है.
लालच देकर लोगों को फंसाया जा रहा है
चिंताजनक बात ये है कि एक के साथ एक मुफ्त और 60 प्रतिशत तक छूट का लालच देकर दिल्ली के बाजारों में इस तरह के घी को खपाया जा रहा है. यही कारण है कि दिल्ली खाद्य सुरक्षा विभाग में इस तरह का विज्ञापन देने वाले स्टोरों से 322.53 लीटर/किलोग्राम घी जब्त किया है. विकासपुरी और बुडेला गांव में घी के आठ नमूने लिए गए. ये सारे जांच में संदेहजनक पाए गए हैं. अब खाद सुरक्षा विभाग जांच में जुटी हुई है. लेकिन देशी घी पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए है.
ये भी पढ़ें- द्वारका में चाकूबाजी से सनसनी, 30 साल के युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
(दिल्ली से राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट)