SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुरानी रंजिश में चली गोली: राजू को निशाना बनाने निकला जहीर, बीच-बचाव में इमरान घायल

Delhi News: दिल्ली से एक मामला सामने आया है, जहां सुभाष मोहल्ला में फायरिंग की घटना हुई. जहीर ने राजू उस्मानी को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बीच-बचाव करने पहुंचे इमरान को गोली लग गई. गोली लगने के बाद इमरान की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 07, 2026, 01:25 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 01:27 PM IST
Image Credit: zee media file photo
Join

Delhi News: दिल्ली के सुभाष मोहल्ला से फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां हमलावरों ने एक शख्स को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बीच-बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति को गोली लग गई. फायरिंग करने वाले शख्स का नाम जहीर बताया जा रहा है. जहीर कथित तौर पर राजू उस्मानी को अपना निशाना बनाना चाहता था, लेकिन बीच-बचाव करने आए  इमरान नाम का शख्स को गोली लग गई. जैसे ही इमरान को गोली लगी वो घायल हो गया. गोली लगते ही उसकी हालत गंभीर हो गई. इमरान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

क्या है पूरा मामला? 
गोली लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इमरान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अभी फिलहाल इमरान का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस उसकी हालत और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी हुई है कि फायरिंग के समय मौके पर कौन कौन मौजूद था.      

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. वहीं आरोपी जहीर के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं. पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में लगातार तलाश कर रही है. साथ ही वो कहां छुप सकता है. इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है. दूसरी तरफ पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ भी कर रही है. जांच करने वाली टीम ये पता लगा रही है कि मौके पर क्या-क्या हुआ था. साथ ही आरोपी ने गोली क्यों चलाई. पुलिस आसपास के लगे हुए CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है. जिससे घटना की पूरी तस्वीर साफ हो जाए.                

पुरानी रंजिश को लेकर शक? 
घटना के कारण को लेकर पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि फायरिंग का कारण पूरानी रंजिश हो सकती है. वहां के लोकल लोगों के अनुसार, राजू उस्मानी और जहीर के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी पुराने विवाद को फायरिंग का कारण बताया जा रहा है. वैसे तो पुलिस ने  पुरानी रंजिश की बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. जांच होने के बाद ही फायरिंग की असली वजह सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस भी आरोपी को खोज रही है. पुलिस गोली चलाने की असली वजह पता कर रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES