SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में हर घर पर होगी नजर, आग से सुरक्षा पर गृह मंत्रालय सख्त, MCD को मिला बड़ा निर्देश

दिल्ली में बीते दिनों कई बार आग लगने की घटना सामने आई है. इसे देखते हुए दिल्ली के हर में अब फायर सेफ्टी ऑडिट (Fire Safety Audit) कराया जाएगा. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं. MCD अब एक रिपोर्ट तैयार करेगा.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 16, 2026, 12:44 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 12:45 PM IST
Join

राजधानी में पिछले दिनों कई बार आग लगना की घटनाएं सामने आई हैं. ऐसे में अब दिल्ली के हर घर का फायर सेफ्टी ऑडिट (Fire Safety Audit) कराया जाएगा. गृह मंत्रालय ने MCD को इसके लिए रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है.

कहां-कहां लग चुका है आग? 
निगम को अक्टूबर में ही गृह मंत्रालय को बताना होगा कि इस ऑडिट के लिए उन्हें कितना समय, कितनी पैसे और कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी. इस रिपोर्ट के ही आधार पर गृह मंत्रालय ऑडिट के लिए आदेश जारी करेगा. दिल्ली में पालम, मालवीय नगर, विवेक विहार जैसी जगहों में आग घटना सामने आ चुकी है. इन हादसों में काफी लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. इसके बाद से राज्य सरकार सुरक्षा के बेहतर उपाय करने में जुटी हुई है. इसे लेकर हाल ही में गृह सचिव गोविन्द मोहन की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय बैठक हुई, जिसमें दिल्ली सरकार, नगर निगम, दमकल विभाग, डीडीए, एनडीएमसी आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए.     

क्या दिया गया निर्देश?   
नगर निगम को बैठक में इस बात का निर्देश दिया गया है कि घरों का स्ट्रक्चरल ऑडिट और अग्नि सुरक्षा मानदंडों की अनुपालन स्थिति का आकलन करने के लिए घर-घर ऑडिट करने की योजना तैयार करे. इसमें दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों भी शामिल हैं. रिपोर्ट को गृह मंत्रालय के सामने पेश किया जाएगा. इसके बाद ऑडिट किस तरह से किया जाए इसके निर्णय लिया जाएगा.  

मजबूत होगा दमकल विभाग
बैठक में ये निर्देश दिए गए हैं कि दमकल विभाग कर्मचारी, दमकल केंद्रों एवं अत्याधुनिक उपकरणों को लेकर अगले तीन सालों में काम करे, जिससे मजबूत व्यवस्था तैयार हो सके. इसे लेकर एक योजना तैयार करने को कहा गया है. वहीं इस योजना के लिए बजट दिल्ली सरकार देगी. दमकल विभाग को बेंगलुरु, मुंबई में जिस तरह के उपकरण प्रयोग होते हैं, उन्हें भी स्टडी करने को कहा गया है.    

क्या होगा आकलन? 
दिल्ली सरकार के अधिकारी के अनुसार, जब ऑडिट किया जाए तो ये देखा जाए कि घरों में बिजली का कितना लोड है. साथ ही मकान कितने साल पुराना है, आग से बचाव को लेकर किस तरह की व्यवस्था है. एंट्री से लेकर निकासी के रास्ते, आसपास मौजूद बिजली की तारों से आग लगने की आशंका का भी आकलन होगा.      

DDA को निर्देश
बैठक में DDA को निर्देश दिया कि वो जल्द ही उन जगहों पर जमीन उपलब्ध कराए, जहां नए दमकल केंद्र खोलने की योजना है. दिल्ली में दमकल केंद्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा की जा रही है. इसको लेकर सरकार ने डीडीए से भूमि मांगी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES