SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

DU के नॉर्थ कैंपस ऑफिस में लगी आग, 5 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, कोई हताहत नहीं

Delhi Fire News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के DUSU ऑफिस में मंगलवार रात आग लग गई. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें आग की सूचना रात 11:53 बजे मिली.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 07, 2026, 09:33 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 01:12 PM IST
Join

Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के नॉर्थ कैंपस के कार्यालय में देर रात अचानक आग लग गई. इस बात सूचना दमकल विभाग को 11:53 बजे के आसपास मिली. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. साथ ही तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया. फायर विभाग की मदद से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया है. राहत की बात ये है कि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है.  

कार्यालय में रखे फर्नीचर को हुआ नुकसान
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग कार्यालय के एक कमरे में लगी थी. वहां कमरे में रखे सोफे, कुर्सियां और लकड़ी का फर्नीचर आग की चपेट में आ गया. आग लगने के बाद पूरे कमरा धुआं-धुंआ हो गया. साथ ही वहां रखा सामान जलकर खराब हो गया. आग लगने से डॉक्यूमेंट को भी नुकसान पहुंचा है. जब आग लगी उस समय कार्यालय बंद था. यही कारण था कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था. समय रहते दमकल विभाग को सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंच गई. विभाग की मदद से आग पर काबू पाने में आसानी हुई.      

दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू
आग लगने से सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. टीम ने वहां के स्थिति के संभालते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पाया. इससे आगे कार्यालय केो दूसरे हिस्से तक नहीं पहुंच सका. हालांकि, कमरे में रखे फर्नीचर और डॉक्यूमें को नुकसान पहुंचा है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. वहीं इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES