SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दशहरा ग्राउंड मेले में झूले पर बैठना पड़ा भारी, मिक्सर राइड का गेट टूटा, महिला की मौत

विकासपुरी के दशहरा ग्राउंड में 27 साल की एक महिला की चोट से मौत हो गई है. महिला पहले एक झुले से गिर गई. इसके बाद उसे घलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति घायल है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 22, 2026, 08:43 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:47 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली के विकासपुरी के दशहरा ग्राउंड से एक मामला सामने आया है, जहां 27 साल की एक महिला की चोट लगने के कारण मौत हो गई है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं मृतक महिला की पहचान गुड़िया के रूप में हुई है, जिसकी राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बता दें कि इस घटना में एक 35 साल के रवि नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, उसकी हालत नाजुक है, लेकिन स्थिर बनी हुई है      

कैसे हुआ हादसा? 
दशहरा ग्राउंड में गुड़िया और रवि एक झूले से गिर गए. इसके बाद दोनों को बिना समय गवाएं पहले चनन देवी अस्पताल ले जाया गया. उसके बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुड़िया शादी-शुदा नहीं थी. साथ ही मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी. वो पास के उत्तम नगर में अपनी बहन और जीजा के साथ रहती थी और राजधानी में घर में हेल्पर के तौर पर काम करती थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच की जा रही है.

पुलिस जांच कर रही है
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को विकासपुरी इलाके में दशहरा ग्राउंड में एक मिक्सर राइड का सुरक्षा गेट खराब होकर टूट गया, जिसके बाद दो लोग घायल हो गए. ये घटना विकासपुरी के F ब्लॉक के दशहरा ग्राउंड की है. यहां मिक्सर नाम की एक कार्निवल राइड लगाई गई थी. पुलिस ने आगे बताया कि विकासपुरी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि दशहरा ग्राउंड में लगी मिक्सर राइड से गिरकर दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें माता चनन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच से पता चला है कि राइड का गेट टूट गया था, जिसकी वजह से वे दोनों लोग नीचे गिर गए और घायल हो गए. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली को गंदा किया तो खैर नहीं! दिवाली से पहले सीएम रेखा गुप्ता का सख्त, कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

(दिल्ली से राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES