App

21 अक्टूबर को होगा दिल्ली में मां दुर्गा का विसर्जन, 81 कृत्रिम तालाब तैयार; जानें क्या हैं इंतजाम

दिल्ली में दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए 80 से 81 कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं. 21 अक्टूबर को विसर्जन के लिए आस्था कुंज पार्क में क्रेन, लाइटिंग और पानी की व्यवस्था की गई है, जबकि यमुना में मूर्ति विसर्जन पर रोक है.

21 अक्टूबर को होगा दिल्ली में मां दुर्गा का विसर्जन, 81 कृत्रिम तालाब तैयार; जानें क्या हैं इंतजाम
Image Credit: AI IMAGE

आज दशहरा है और इस दिन दुर्गा पूजा का समापन होता है. पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. हालांकि, इस बार सप्तमी दो दिन होने की वजह से दिल्ली के पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार यानी कि 20 अक्टूबर को न होकर बुधवार 21 अक्टूबर को किया जाएगा. मूर्ति विसर्जन को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर कृत्रिम तालाब तैयार किए हैं. यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन से पानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रोक लगी हुई है. ऐसे में मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड ने कृत्रिम तालाबों में पानी भरने का काम शुरू कर दिया है. वहीं बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए विसर्जन घाटों पर क्रेन भी तैनात की गई हैं.

दिल्ली में दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए प्रशासन की ओर से 80 से 81 अस्थायी कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं, क्योंकि यमुना में विसर्जन पर रोक लगाई गई है. बुधवार 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के समापन के बाद इन तालाबों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. मंगलवार सुबह से ही दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों के जरिए कृत्रिम तालाबों में पानी भरने का काम शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए घाटों पर क्रेन की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालु देर रात तक मूर्ति विसर्जन करते हैं, इसलिए घाटों पर रोशनी के लिए लाइटें भी लगाई जा रही हैं.

इस संबंध में दिल्ली सरकार के इरिगेशन एंड फ्लड डिपार्टमेंट के अधिकारी लोकेश कौशिक ने ऑफ कैमरा जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल आस्था कुंज पार्क में 300 से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन किया गया था. इस साल भी 300 से ज्यादा मूर्तियों के विसर्जन का अनुमान है. श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग की ओर से दो क्रेन की व्यवस्था की गई है. चूंकि श्रद्धालु रात तक मूर्तियों का विसर्जन करते हैं, इसलिए कृत्रिम तालाब के घाट पर लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है.

अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार को पूरे दिन दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों के जरिए तालाबों में पानी भरने का काम जारी रहेगा. इसके लिए करीब 200 से 250 टैंकरों के इस्तेमाल की व्यवस्था की गई है. दिल्ली सरकार की ओर से विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के जवान भी घाटों पर तैनात रहेंगे.

आपको बता दें कि दिल्ली में दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने 80 से 81 कृत्रिम तालाब (आर्टिफिशियल पॉन्ड) तैयार किए हैं. ये वही तालाब हैं, जिन्हें गणेश चतुर्थी के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए बनाया गया था. दुर्गा पूजा के मद्देनजर इनकी सफाई कर इन्हें दोबारा तैयार किया गया है. यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रशासन ने केवल निर्धारित कृत्रिम तालाबों में ही मूर्ति विसर्जन की अनुमति दी है.

(हरि किशोर साह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More