SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब दिल्ली के पार्कों में बढ़ेगी सुरक्षा: 736 पार्कों का ऑडिट, हाई रिस्क वाले पार्कों पर फोकस

Delhi News: दिल्ली के नेहरू प्लेस के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद DDA ने राजधानी के पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है. उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश पर DDA ने एक सप्ताह के भीतर 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट कराया है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 03, 2026, 09:43 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 09:45 AM IST
Join

Delhi News: दिल्ली के नेहरू प्लेस के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई, जिसके बाद DDA ने पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश के बाद से DDA ने राजधानी में एक हफ्ते के अंदर 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट कराया. इसके बाद पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई लेवल पर काम शुरू किया गया.  

मॉनिटरिंग डैशबोर्ड किया गया तैयार?  
DDA ने सुरक्षा से जुड़े कामों पर निगरानी रखने के लिए सेंट्रल मास्टर ट्रैकर एंड मॉनिटरिंग डैशबोर्ड तैयार किया है. इसके माध्यम से पार्कों में किए जा रहे सुधारों की लगातार निगरानी की जा रही है. बड़े अधिकारी भी अलग-अलग पार्कों का दौरा कर रहे हैं और व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. हाल ही में प्रधान आयु्क्त ने यमुना बायोडावर्सिटी पार्क और कमला नेहरू रिज पार्क का निरीक्षण किया. 

किस पार्क को किस श्रेणी में रखा गया 
ऑडिट में 190 पार्कों का हाई रिस्क, 258 को मीडियम रिस्क और 288 पार्कों को लो रिस्क श्रेणी में रखा गया है. इसमें से सबसे पहले हाई रिस्क वाले पार्कों में जरूरी सुधार किए जा रहे हैं. जांच में 520 पार्क ऐसे मिले, जहां अतिरिक्त रोशनी की जरूरत है. इसमें 231 पार्कों को प्राथमिकता दी गई है. साथ ही 106 पार्कों में रोशनी से जुड़े काम पूरे किए जा चुके हैं.    

पार्कों में की जाएगी सुरक्षा गार्ड़ों की मौजूदगी  
पार्कों में अवैध एंट्री को रोकने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं. 163 पार्कों में ताले के बिना वाले एंट्री गेट को हटाकर मजबूत गेट लगाए जा रहे हैं. सुरक्षा गार्ड़ों की मौजूदगी और ड्यूटी पर नजर रखने के लिए 602 पार्कों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू कर दिया गया है. साथ ही बाकी के पार्कों में भी इसे लागू करने की प्रक्रिया जारी है.  

SOP भी तैयार की जा रही है
DDA ने पुलिस के साथ पार्कों के लिए कॉर्डिनेशन भी लागू किया है. बीट अधिकारियों और डीडीए के फील्ड कर्मचारियों के बीच संपर्क जानकारी शेयर की गई है. पार्कों में गश्त, सुरक्षा गार्डों के काम और रिपोर्टिंग को लेकर एक मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP भी तैयार की जा रही है.

399 पार्कों का भी ऑडिट
सुरक्षा ऑडिट में 399 पार्कों में टूटी बाउंड्री वॉल या गायब ग्रिल की पहचान हुई. इनमें 233 पार्कों में मरम्मत का काम पूरा हो चुका है. पार्कों के अंदर बने शौचालयों और सुनसान या जर्जर ढांचों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है. असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 245 बड़े पार्कों में रात के समय गश्त शुरू की गई है. वहीं, 134 पार्कों में हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों क लगाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES