SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बदल रहा मौसम.. आ गई सर्दी: दिल्ली-NCR में बारिश से सुहाना हुआ मौसम, ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में मौसम खुशनुमा हो गया है. बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज ही बदल दिया है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों में बारिश हो रही है. दिल्ली NCR में मौसम का नजारा पूरी तरह बदला हुआ है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 15, 2026, 02:22 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 02:58 PM IST
Image Credit: AI image
Join

दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यहां सुबह से ही मौसम सुहाना नजर आ रहा है. आसमान में छाए काले बादलों और बारिश ने शहर में ठंड की दस्तक दे दी है. आज ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. इस मौसम ने लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत दे दी है.  

सुबह से मौसम बदला हुआ है
दिल्ली एनसीआर में मौसम का नजारा पूरी तरह बदला हुआ है. गुरुवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थीं. इस बीच सोनीपत और नारनौल में काले बादलों ने डेरा जमा लिया है. इसके बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो रही है. ऐसे में चारों तरफ दिल्ली एनसीआर हरियाणा का मौसम पूरी तरह बदल गया है.  

तापमान में भी गिरावट
बारिश होते ही दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है. हरियाणा के कुछ जिलों में काले बादल छाने लगे हैं. सेम ऐसा ही नजारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा, पलवल, साहिबाबाद, गाजियाबाद जैसे जगहों पर भी देखने को मिल रहा है. आज दिल्ली में तापमान 29 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास है. लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल गई है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है. IMD ने आज के लिए राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

16 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? 
वहीं दिल्ली में कल भी मौसम पूरी तरह बदला रहेगा. 16 अक्टूबर को भी दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन कल के लिए मौसम विभाग ने किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया है. कल भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.      
    
दिल्ली की हवा किस श्रेणी में
बारिश के बीच भी राजधानी की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह 9 बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 165 दर्ज किया गया.  

रेवाड़ी का मौसम
हरियाणा में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. रेवाड़ी में भारी बारिश देखने को मिली है. यहां तक की मंडी में रखा हजारों कुंतल अनाज भीगने से बर्बाद हो गए. यहां पर सुबह न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया है. ये सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है. वहीं अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री रहने का अनुमान है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES