SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में CJP पर पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे. यहां दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि CJP के कुछ सदस्य JDU कार्यालय की तरफ से जंतर-मंतर पहुंचे और गेट पार करके अंदर चले गए.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 13, 2026, 09:57 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 11:01 AM IST
Join

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है. दोनों अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे थे. यहां पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया.

 

दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया? 
बता दें कि CJP के कुछ सदस्य जंतर-मंतर के पास के जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय ती तरफ से अंदर आए थे. वहीं ये आरोप है कि वो गेट पार करके जंतर-मंतर के एक हिस्से में पहुंच गए. इसके तुरंत बाद  दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका को हिरास में ले लिया. इस मामले में दिल्ली पुलिया की तरफ से FIR दर्ज करने की संभावना जताई जा रही है.    

सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर?  
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आशुतोष रांका ने एक वीडियो शेयर किया है.  इस वीडियो में लोग 'भारत माता की जय' के नारे लगाते दिख रहे हैं. साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है.

पहले भी हिरासत में लिए गए थे CJP के सदस्य
बता दें कि इसके पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने CJP के सदस्यों अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था. तीनों को पुलसि ने फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया था. तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जाने वाले थे. हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था. CJP के सदस्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं. पार्टी की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इलाके में  घेराबंदी कर दी है. इसके साथ ही मौके पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात की जा रही है. इसके अलावा वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को भी जांच की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES