SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

27 हजार जवान... चप्पे-चप्पे पर पहरा; तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त

दिल्ली में आज CJP ने शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटने की अपील की है. आम आदमी पार्टी ने भी यात्रा को समर्थन दिया है. दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. अधिकारियों के अनुसार, लुटियंस दिल्ली में 27 हजार जवानों की तैनाती की गई है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 16, 2026, 07:39 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 11:36 AM IST
Join

राजधानी में शुक्रवार (आज) को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है . CJP की तरफ से आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ इकट्ठा होने और तिरंगा यात्रा निकालने के ऐलान के बाद से ही दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. वहीं CJP ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से यहां जुटने की अपील की है. इस दौरान AAP ने भी प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से यहां पर पहुंचने का आह्वान किया है. वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने लुटियंस दिल्ली को एक अभेद्य किले में बदल दिया है.

सुरक्षा के क्या हैं इंतजाम? 
NDMC ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखा है. इसमें पुलिस को सूचना दी गई है कि प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क पूरी तरह बंद रहेगा. NDMC ने पब्लिक पार्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना अनुमति के एंट्री को रोकने के लिए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियों को 20 अक्टूबर तक के लिए हाई अलर्ट रखा गया है. इसके साथ ही लुटियंस जोन में चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 27,000 जवानों को दी गई है. नई दिल्ली और कनॉट प्लेस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 पहले से ही लागू किया गया है.    

कनॉट प्लेस पर सुरक्षा के इंतजाम?  
वहीं सुरक्षा को देखते हुए कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले सारे मेन रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसमें शाहजहां रोड, अकबर रोड, अशोक रोड, शेरशाह रोड और कस्तूरबा गांधी रास्ते शामिल है. प्रदर्शन करने वालों को रोकने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और दंगा-रोधी वाहनों को चौराहों पर तैयार किया गया है. इसके अलावा, पूरे लुटियंस दिल्ल की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है. इसकी लाइव फीड सीधे केंद्रीय पुलिस कमांड रूम में ट्रैक हो रही है. CJP की ये तिरंगा यात्रा दो मुख्य सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की पुलिस गिरफ्तारी के विरोध में बुलाई गई हैं.  

ये भी पढ़ें- Delhi में 'लहरा दो तिरंगा' अभियान के लिए CP का सेंट्रल पार्क ही क्यों चुना गया?      

दिल्ली पुलिस ने लोगों से क्या अपील किया है? 
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और आम लोगों से अपील की है कि वो किसी भी तरह के गैर-कानूनी जमावड़े का हिस्सा न बने. अगर कोई भी गैर-कानूनी काम में लिप्त पाया जाता है, तो 163 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस ने व्यापारियों का हवाला देते हुए शांति भंग न करने की बात कही है

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES