दिल्ली में मकान हादसे में 2 की मौत, मलबे से निकाला गया तो जा चुकी थी जान
दिल्ली के हर्ष विहार इमारत गिरने वाले मामले में दो लोगों की मौत हो गई है. मलबे में दो लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही थी, जब उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक इमारत की स्लैब गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, ये घटना हर्ष विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन गार्डन में रविवार शाम 6.40 बजे हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
हादसा कब हुआ?
हादसा उस समय हुआ, जब एक पुराने घर के ऊपर एक नई मंजिल बनाई जा रही थी.निर्माण कार्य के दौरान पुरानी छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे उसके ऊपर डाली गई नई स्लैब भी गिर गई और 2 लोग मलबे के नीचे दब गए. घटना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया. नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) और सिविल डिफेंस के जवान भी इस अभियान में शामिल हुए.
दो लोगों की मौत
मलबे को हटाने, खोज और बचाव कार्य में मदद के लिए मशीन सहित भारी उपकरणों का इस्तेमाल किया गया. मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बचाव टीमों ने पूरी रात काम जारी रखा, जबकि अधिकारी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटे रहे. उधर, दिल्ली कैबिनेट के मंत्री कपिल मिश्रा और आशीष सूद ने भी घटना वाली जगह का दौरा किया. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बचाव कार्यों की जानकारी हासिल की.
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में कहीं भी अवैध निर्माण हो रहा है और जो लोग ऐसे निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है.
कब हुआ हादसा?
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके के मिलन गार्डन में एक निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिर गया. दमकल विभाग के अनुसार, रविवार शाम 6:46 बजे हादसे की सूचना मिली थी. मकान की पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था.सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घटना वाली जगह पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया.
ये भी पढ़ें- 'अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', हर्ष विहार हादसे पर बोले आशीष सूद
Input- IANS