IIT-NIT के बिना भी करोड़ों की नौकरी! IIIT दिल्ली के छात्र को मिला 1.22 करोड़ का पैकेज
Delhi News: कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले छात्र हमेशा प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखते हैं. फीस, कोर्स और कैंपस सुविधाओं के साथ ये जानना जरूरी होता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद कितने अच्छे नौकरी के अवसर मिलते हैं. 2026 के प्लेसमेंट में IIIT दिल्ली ने के एक BTech छात्र को 1.22 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है.
Delhi News: जब भी स्टूडेंट्स स्कूल के बाद कॉलेज चुनते हैं, तो सबसे पहले प्लेसमेंट का रिकॉर्ड देखते हैं. फीस, कोर्स और कैंपस की सुविधाओं के साथ ये जानने सबसे जरूरी है कि किस कॉलेज से कैसा प्लेसमेंट होता है. वहीं एक तरफ ये चर्चा भी होती है कि हाई सैलरी पाने के लिए देश के टॉप कॉलेज जैसे IIT और NIT में एडमिशन जरूरी है. वहीं 2026 में IIIT दिल्ली में भी छात्रों को शानदार सैलरी पैकेज मिले हैं. इसमें एक BTech छात्र को 1.22 करोड़ का सैलरी पैकेज मिला है. संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, यहां से 98.26% स्टूडेंस्ट को नौकरी मिली है.
कितने का मिला पैकेज?
बता दें कि बीटेक प्लेसमेंट 2026 के आकड़ों में IIT और NIT के अलावा भी एक संस्तान का नाम शामिल हो गया है. इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) दिल्ली के एक छात्र को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा सालाना CTC का सैलरी पैकेज मिला है. III दिल्ली के वबसाइट iiit.ac.in पर मौजूद आकड़ों के अनुसार, बीटेक स्टूडेंट 122.76 लाख यानी 1.22 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है. वहीं अगर एमटेक की बात करे तो सबसे ज्यागा सैलरी पैकेज 38.38 लाख रुपये के आसपास रहा.
विदेशी प्लेसमेंट भी मिले?
बीटेक स्टूडेंट्स के प्लेसमेंट में 372 A+ ऑफर्स मिले हैं, जिनका CTC 12.50 लाख रुपये था. इसके अलावा 222 A ऑफर्स वालों को CTC 7 लाख रुपये से ज्यादा और 12 लाख रुपये से कम का मिला है. प्लेसमेंट के दौरान 679 भारतीय ऑफर्स मिले. इसके अलावा दो विदेशी ऑफर्स मिले हैं. बीटेक छात्रों का औसत सैलरी पैकेज 20.77 लाख रुपये सालाना रहा है. वहीं Mtech का 17.05 लाख रुपये रहा.
प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स को कुल 868 जॉब ऑफर मिले
वहीं IIIT दिल्ली के 2026 प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स को कुल 868 जॉब ऑफर मिले. इनमें 682 फुल-टाइम जॉब और 186 समर इंटर्नशिप ऑफर शामिल हैं. BTech छात्रों को सबसे ज्यादा ₹1.22 करोड़ सालाना का पैकेज मिला, जबकि MTech का ज्यादा पैकेज 38.48 लाख सालाना रहा. विदेश में सबसे बड़ा पैकेज 48.65 लाख सालाना रहा. BTech छात्रों का औसत पैकेज 20.77 लाख और कुल औसत पैकेज 19.59 लाख सालाना रहा.। संस्थान का ओवरऑल प्लेसमेंट प्रतिशत 91.42% दर्ज किया गया.
98.26% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ
ब्रांच के हिसाब से BTech CSE में सबसे ज्यादा 98.26% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ. इसके बाद CSAM में 94.55%, CSSS में 92.68%, CSAI में 92% और CSB में 91.11% स्टूडेंट्स को नौकरी मिली. वहीं EVE में प्लेसमेंट का परसेंटेज 87.50% और ECE में 69.70% रहा.